Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोयम्बटूर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, नए रोगियो की एंट्री बंद

 Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Corona Virus Updates, Coronavirus Epidemic, Covid-19 pandemic, Covaxin, Covishield, Covid-19  Vaccine,COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Chennai, Coimbatore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 09 May 2021

Last updated on: May 09, 2021, 00:00 IST

कोयम्बटूर के कई अस्पतालों में सांस की तकलीफ का सामना करने वाले रोगियों को अब भर्ती नहीं किया जा रहा है। अस्पताल वाले ऑक्सीजन की कमी की संभावना के डर से नए रोगियों को नहीं ले रहे हैं, जबकि उनके पास फिलहाल ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। कोयंबटूर के एक अग्रणी अस्पताल के एक डॉक्टर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हम नए रोगियों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि हमें डर है कि वर्तमान में हमारे पास मौजूद ऑक्सीजन हमारे मौजूदा रोगियों के लिए पर्याप्त नहीं है। हम वास्तव में एक संकट का सामना कर रहे हैं। हमें ऑक्सीजन की आपूर्ति और एक्स्ट्रा बेड की जरूरत है।"हालांकि, रोगियों के रिश्तेदारों ने पाया है कि शनिवार रात इन अस्पतालों में ऑक्सीजन के साथ पर्याप्त बेड उपलब्ध थे।कोयंबटूर के एक अस्पताल में दाखिला नहीं मिलने वाले एक मरीज के भाई रामनारायण ने कहा कि अच्छी संख्या में बिस्तर उपलब्ध हैं लेकिन अस्पताल मरीजों को दूर कर रहे हैं।आईएएनएस से बात करते हुए, रामनारायण ने कहा, "मेरे भाई को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और जब मैं उन्हें अस्पताल लाया, तो उन्होंने मुझे बताया कि बेड नहीं हैं। हालांकि मेरे कुछ दोस्त हैं जो मेडिकल में हैं। उन्होंने मुझे बताया कि पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं और अस्पताल मौजूदा रोगियों का ध्यान रखने के लिए नए रोगियों की भर्ती नहीं कर रहे हैं।"तमिलनाडु सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी शंकरनारायणन ने कहा, "हम इस मामले को देखेंगे और एक समाधान लाएंगे। उपलब्ध ऑक्सीजन बेड वाले अस्पतालों में रोगियों को भर्ती करना होगा और सरकार तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेगी।"

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Chennai , Coimbatore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD