Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ राजकुमार वेरका ने जरूरतमंद परिवारों को अपने निजी कोष से 2500 रूपये नकद और एक महीने की राशन सामग्री वितरित की

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 May 2021

Last updated on: May 09, 2021, 00:00 IST

अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉ राजकुमार वेरका ने आज अपने हल्के में कोरोना महामारी की चपेट में आये जरूरतमंद परिवारों को अपने निजी कोष से 2500 रूपये नकद और एक महीने की राशन सामग्री वितरित की | इसके अलावा नारायणगढ़ छेहरटा में कोविड केअर वार्ड की शुरुआत भी की गयी जहाँ सभी कोरोना मरीजों का दवाइयों सहित मुफ्त इलाज़ किया जायेगा |कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले डॉ वेरका ने आज अलग मिसाल कायम करते हुए अमृतसर वेस्ट के 165 कोरोना पीड़ित परिवारों की मदद कर इस मुहीम की शुरुआत की | डॉ वेरका ने ये भी घोषणा की कि आगे भी वह अपने हल्के में पीड़ित परिवारों की इसी तरह मदद जारी रखेंगे | कोविड केयर वार्ड के बारे में बताते हुए डॉ वेरका ने कहा कि यह एक फ़्री सेवा हॉस्पिटल उनकी तरफ़ से स्थापित किया गया है जहाँ किसी भी कोरोना पीड़ित मरीज को दवा और आक्सिजन की कमी नहीं आने दी जायेगी | उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज़ उनके अपने निजी कोष से किया जायेगा | डॉ वेरका ने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं तथा  समर्थ लोगों से आह्वान किया कि इस महामारी के चलते मानवता के लिए आगे आए और ऐसे ही अपने निजि कोश से लोगों की मदद करे ताकी इलाज से कोई भी पीड़ित वंचित ना रह सके | इस मौके पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी, पार्षद सुखदेव सिंह चहल, पार्षद पति रमन रमी, पार्षद पति सतीश बल्लू,  संजीव अरोड़ा, ब्लॉक प्रधान लखनपाल, पूर्व पार्षद डॉ अनूप, अरुण जोशी, सतीश शर्मा,  अमन शर्मा, गौरव शर्मा, प्रियांशु मल्होत्रा विशेष रूप से मौजूद रहें |

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD