Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आओ, योद्धे और रुकावटें बनकर कोविड -19 विरुद्ध जंग पर फतेह पाएं- विधायक की तरफ से ग्रामीण इलाकों में महामारी खि़लाफ़ जागरूकता मुहिम का आगाज़

लोगों को सेहत सुरक्षा सावधानियों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान, ग्रामीण क्षेत्रों में मृतक दर चार गुणा बढ़ कर 2.8 प्रतिशत पर पहुंची

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 May 2021

Last updated on: May 05, 2021, 00:00 IST

लोगों को कोविड के खि़लाफ़ योद्धे और रुकावटें बनने का न्योता देते हुए चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने आज 20 सरपंचों के साथ मुलाकात की ताकि उन्हें अपने-अपने गाँवों में कोविड -19 सम्बन्धित एहतियात अपनाने की ज़रूरत के बारे में बताया जा सके और ग्रामीण इलाकों में वायरस के और फैलाव को रोका जा सके।कोविड -19 विरुद्ध योद्धे और विरोध बनने की मुहिम के बारे में विचार पेश करते हुए डॉ. राज कुमार ने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण इलाको में इस महामारी खि़लाफ़ पंचायतों के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करना है। उन्होंने आगे कहा कि वह जनहित में इस मुहिम को और आगे ले जाने के लिए सरपंचों को मिलना जारी रखेंगे क्योंकि ग्रामीण इलाकों में मृतक दर 2.8 प्रतिशत रिकार्ड की गई जो शहरी इलाकों में 0.7 प्रतिशत के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक है।विधायक ने चर्चा के बाद प्राथमिक हैल्थ सैंटर में सरपंचों व डाक्टरों की टीम के साथ कोरोना वायरस से होने वाले नुकसानों के बारे में लम्बी विचार-चर्चा की ताकि उन्हें कोविड की दूसरी लहर और इसके दुष्प्रभावों के बारे ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक लोगों को समझाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। डा. राज कुमार चब्बेवाल ने ज़ोर देकर कहा कि कोविड सम्बन्धित एहतियात को संजीदगी के साथ अपनाकर ही इस वायरस के फैलाव को रोका जा सकता है साथ ही कहा कि लोगों को किसी भी स्तर पर कोविड के दिशा-निर्देशों प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 

उन्होंने सरपंचों, चुने हुए प्रतिनिधियों,  सामाजिक और धार्मिक संस्थायों के पदाअधिकारियों को वायरस पर काबू पहनने के लिए तालमेल और एकजुटता के साथ काम करने का न्योता दिया।विधायक डा. राज कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार, सेहत विभाग, सिविल और पुलिस प्रशासन इस वायरस की रोकथाम के लिए दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी समय सिर टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को कांटेक्ट ट्रेसिंग और एकांतवास के नियम का पालन करने के लिए मैडीकल टीमों का अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गाँवों, फ़ैक्टरियों और पुलिस चौकियों में टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए हरता बादला ब्लाक में 10 मैडीकल टीमें काम कर रही हैं। डा. राज कुमार ने कहा कि इन टीमों ने 1मई से 4मई के दरमियान 1770 खुराकें दी हैं, साथ ही यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों और प्राईवेट अस्पतालों में कोविड -19 से संबंधित किसी भी हंगामी स्थिति के साथ निपटने के लिए जि़ला प्रशासन ने उचित प्रबंध किये हैं।इस दौरान सरपंचों ने विधायक को भरोसा दिया कि वह अपने-अपने गांव में लोगों को कोविड सम्बन्धित सरकार के दिशा-निर्देशों और सेहत सुरक्षा उपायों का पालन करने के बारे मं  सचेत करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे।प्राथमिक हेल्थ सेंटर हरता बादला के सीनियर मैडीकल अफ़सर डा. राज कुमार बद्दण, अलग-अलग गाँवों के सरपंच जिनमें हरता के सरपंच बलबीर सिंह, बादला कलों के भीम सिंह, भाम के सुखदेव सिंह,  भाम के पिन्दरपाल सिंह, खेड़ां कलां के सुदेश कुमारी, हरमोया के अमरजीत सिंह, राजपुर भाईयां के सुखदेव सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा पंचायत मैंबर अवतार सिंह, अमर चंद, रवि कुमार, गौरव अरोड़ा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD