Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोरोना से डरना नहीं बल्कि लडऩा व जीतना है : डा. राज कुमार चब्बेवाल

कोरोना से लोगों को सावधान करने के लिए पी.पी.ई. किटें डालकर निकाला जागरुकता मार्च

 Dr. Raj Kumar Chabbewal,Congres, Punjab Congress, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Apr 2021

Last updated on: Apr 27, 2021, 00:00 IST

बीते कल कोट फतूही के बाजारों में कोरोना से डरना नही बल्कि लडऩा व जीतना है जागरुकता मार्च निकालने के बाद आज विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने स्थानीय सिविल अस्पताल में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए लोगों को अपील की कि मौजूदा गंभीर स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर किसी किस्म की लापरवाही न दिखाई जाए। 8 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए 1मई से शुरु होने जा रहे टीकाकरण अभियान संबंधी डा. राज कुमार चब्बेवाल ने योज्य लाभार्थियों को अपील की कि वे बुधवार से टीकाकरण के लिए www.cowin.gov.in के माध्यम से या आरोज्य सेतु एप के माध्यम से अपनी अग्रिम रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। डा. राज कुमार ने कहा कि आज उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है व पहली डोज लगवाने के बाद उनको किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने लोगों को वहम व अफवाहों पर यकीन न कर स्वयं टीकाकरण के लिए आगे आने का आह्वान देते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में स्वास्थ्य निर्देशों का मुकम्मल पालन के साथ-साथ टीकाकरण भी अति जरुरी है, जिससे किसी को भी गुरेज नहीं करना चाहिए।

डा. राज कुमार चब्बेवाल ने जिले के समूह सामाजिक, धार्मिक, गैर सरकारी संस्थाओं व सभी राजनीतिक दलों को अपील की कि इस स्वास्थ्य संकट के खिलाफ जंग में सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते हुए इसकी रोकथाम संबंधी हिदायतों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना चाहिए ताकि कीमती जानों को कोरोना की चपेट में आने से बचाया जा सके।कोट फतूही के बाजारों में निकाले गए कोरोना जागरुकता मार्च के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि मार्च के दौरान उनकी ओर से पी.पी.ई किटें पहन कर लोगों को कोरोना से पूरी तरह चौकस रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के प्रति किसी तरह की ढिलाई नहीं अपनानी चाहिए ताकि हम सभी सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि मार्च के दौरान वालंटियरों सहित उन्होंने स्वयं लोगों को मास्क वितरित किए, इच्छुक लोगों का आक्सीमीटर के माध्यम से आक्सीजन का स्तर चैक किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की बजाए इस वायरस के खिलाफ जीत के लिए लडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि डाक्टर की सलाह से जरुरी दवाई व पूरी तरह एकांतवास लागू करने के साथ-साथ खुराक का ध्यान रखते हुए कोरोना को मात दी जा सकती है, जिसके प्रति सभी को जागरुक होने की जरुरत है।मार्च के दौरान डा. विपन पचनंगल, बलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सरपंच बहिबलपुर सुरजीत सिंह, नरिंदर सिंह, डा. पाल, सरपंच लकसीहां रजिंदर सिंह, जस्सी खुशहालपुर व बलकार सिंह आदि मौजूद थे।

जिले में 240332 डोजें लगी

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग ने जिले में कोविड वैक्सीन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन की 240332 डोजें लग चुकी हैं, जिनमें से 8660 हैल्थ केयर वर्करों के पहली व 4218 के दोनो डोजें लग चुकी हैं। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्करो में 22461 के पहली व 5237 के दूसरी डोज भी लग चुकी है।45 वर्ष आयु वर्ग से अधिक वाले लाभार्थियों में 1,25,631 के पहली व 10,113 के दूसरी डोज भी लग चुकी है। डा. गर्ग ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 59,343 लाभार्थियों के पहली व 4669 के दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD