Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक डा. राज कुमार की ओर से मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु

चब्बेवाल मंडी से शुरु किए प्रोग्राम के अंतर्गत किसानों, आढ़तियों, मजदूरों आदि को गेहूं की खरीद संबंधी समस्याओं का होगा फौरी हल

Dr. Raj Kumar Chabbewal,Congres, Punjab Congress, Hoshiarpur, Mandi Ch Manji
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Apr 2021

Last updated on: Apr 19, 2021, 00:00 IST

मंडियों में गेहूं की खरीद व प्रबंधों के मद्देनजर किसी भी समस्या के हल के लिए विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने आज मंजी प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत किसानों, आढ़तियों, मजदूरों व अन्य साझीदारों को यदि मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत पेश आती है तो उसका तुरंत उचित हल यकीनी बनाया जाएगा।सोमवार सांय दाना मंडी चब्बेवाल से मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु करते हुए विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में आ सभी मंडियों में उनकी ओर से फोन नंबर दिए जा चुके हैं ताकि गेहूं की खरीद, मंडियों में जरुरी प्रबंधों आदि संबंधी किसी भी किस्म की परेशानी की सूरत में उनके कार्यालय से संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, खाद्य व आपूर्ति विभाग व मंडी बोर्ड की टीमें सुचारु खरीद प्रबंधों को यकीनी बनाने, समय पर खरीद, अदायगी व लिफ्टिंग के लिए हर समय काम कर रही हैं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु करवाने के बाद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित चब्बेवाल मंडी का दौरा कर मौजूद किसानों से बातचीत की, जिन्होंने खरीद प्रबंधों पर पूरी तसल्ली प्रकटाई। इस मौके पर डा. राज कुमार ने किसान अशोक सिंह चब्बेवाल( 65) व किसान अवतार सिंह(77) गांव महिना की ढेरियों की बोली भी लगवाई। किसान अशोक सिंह व किसान अवतार सिंह ने बताय कि उनका क्रमवार 60 क्विंटल के करीब व 150 क्विंटल के करीब गेहूं की खरीद बहुत ही कम समय में हो गई।इस मौके पर डा. राज कुमार की मौजूदगी में मंडी में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण भी किया गया। विधायक ने बताया कि गेहूं के सीजन के दौरान किसी भी अनहोनी घटना के मद्देनजर दाना मंडी चब्बेवाल में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का प्रबंध कर दिया गया है ताकि जरुरत पडऩे पर यह गाड़ी मौके पर पहुंच सके। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल की मंडियों में अब तक 880 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है व जरुरी प्रबंध पूरी तरह अमल में लाए गए हैं।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur , Mandi Ch Manji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD