Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश में बारदाने की कोई कमी नहीं, किसान व आढ़ती न करे चिंता : यशनजीत सिंह

एम.डी वेयरहाउस कार्पोरेशन ने अधिकारियों के साथ बैठक जिले में गेहूं की खरीद का लिया जायजा, दाना मंडी का भी किया दौरा

Punjab State Warehouse Corporation, Yashanjit singh, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Apr 2021

Last updated on: Apr 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के एम.डी. यशनजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर सभी प्रबंधन पूरे हैं व मंडियों में गेहूं की खरीद सुचारु रुप से चल रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने को लेकर कहीं भी कोई कमी नहीं है, इस लिए किसानों व आढ़तियों को इस बात को लेकर बिल्कुल चिंता करने की जरुरत नहीं है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे। बैठक के बाद उन्होंने दाना मंडी होशियारपुर में गेहूं की खरीद संबंधी किए गए प्रबंधों का जायजा लिया व किसानों व आढ़तियों से बातचीत की।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बैठक के दौरान जिले में गेहूं की खरीद को लेकर किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पास सिस्टम के माध्यम से मंडियों में किसानों की फसल आ रही है और किसानों, लेबर व आढ़तियों को कोविड के प्रभाव से बचाने के लिए सभी जरुरी प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में वैक्सीनेशन कैंप के अलावा मास्क पहनने, हाथ धोने, सैनेटाइजर के अलावा सामाजिक दूरी के नियम का पालन यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से जिले में आने वाले गेहूं पर रोक लगाने के लिए 11 अंर्तराज्यीय नाके लगाकर 24 घंटे निगरानी यकीनी बनाई गई है।

एम.डी. पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन ने जिले में गेहूं की खरीद, आमद व लिफ्टिंग को लेकर किए प्रबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि बारदाने को लेकर काफी अफवाहें फैलाई जा रही है जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बारदाने को लेकर पहले से ही गंभीर थी और सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भी बारदाने की किसी तरह से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार वचनबद्ध है और किसानों को मंडियों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ट्रालियों की एंट्री की जा रही है, जो कि किसानों के हित में है।यशनजीत सिंह ने जिला मंडी अधिक ारी को निर्देश दिए कि मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ही फसल को मंडी में आने दिया जाए। इसके अलावा मंडियों में कोविड संबंधी सरकार के दिशा निर्देश को पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे मंडियों में सूखा गेहूं ही लाएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इस मौके पर चेयरमैन मार्किट कमेटी होशियारपुर राजेश गुप्ता, डी.जी.एम. पंजाब स्टेट वेयर हाऊस कार्पोरेशन अमनदीप सिंह, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कौर, जिला मंडी अधिकारी राजिंदर कुमार, सचिव मार्किट कमेटी होशियारपुर युगराजपाल सिंह साही व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab State Warehouse Corporation , Yashanjit singh , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD