Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अतिरिक्त सचिव भारत सरकार ने जिले में कोविड संबंधी स्थिति की समीक्षा की

जिले में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों के बारे में प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक कर जानकारी की हासिल

  DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Apr 2021

Last updated on: Apr 13, 2021, 00:00 IST

भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव वी.के सिंह जिले में कोविड संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के लिए विशेष तौर पर होशियारपुर पहुंचे। उन्होंने जिले में कोविड-19 के हालातों की जानकारी हासिल करने के लिए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, केंद्र से आई एक्सपर्ट टीम में नेशनल सैंटर फार डिजिज कंट्रोल की एडवाइजर डा. अर्पणा पांडे व लेडी हार्डी मैडिकल कालेज दिल्ली के प्रोफेसर आफ चेस्ट डा. अशोक सिंह भी मौजूद थे।अतिरिक्त सचिव ने जिले के कोविड संबंधी हालातों पर चर्चा करते हुए इसके फैलाव को रोकने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, टैस्टिंग व वैक्सीनेशन को और ज्यादा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से कोविड फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि लोगों को मास्क को सही तरह से पहनने, सामाजिक दूरी बनाने व अपने हाथों को समय-समय पर अच्छी तरह से साफ करने के लिए लगातार जागरुक किया जाए। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले का स्वास्थ्य विभाग कोविड के इस मुश्किल दौर में कड़ी मेहनत कर रहा है।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से इस दौरान कोविड प्रबंधों व मौजूदा स्थिति के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय लैवल दो के 212 व लैवल तीन के 110 बैड उपलब्ध है। इसके अलावा बैडों की गिनती बढ़ाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों से लगातार सहयोग लिया जा रहा है। 

उन्होंने जिले में अपनाई जा रही आइसोलेशन मानिटरिंग मकैनिज्म पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड पाजीटिव मरीज को पंजाब सरकार की ओर से मिशन फतेह किट दी जाती है जो कि मरीज के लिए काफी सहयोग साबित होती है। उन्होंने कहा कि पाजीटिव मरीज का स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से फोन पर लगातार फालोअप लिया जाता है।अपनीत रियात ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन को लेकर कार्य सुचारु रुप से चलाया जा रहा है, जिसके लिए सामाजिक संगठनों, पार्षदों, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड 19 की पहली डोज की जिले में 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुकी है, जिसमें जिला पुलिस की भूमिका सबसे बेहतर रही है।इस दौरान डा. अर्पणा पांडे व डा. अशोक सिंह ने जिले में कोविड संबंधी की समीक्षा की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने जिले के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों का दौरा कर कोविड मरीज का दी जाने वाली सुविधाओं को काफी करीब से देखा। इसके अलावा उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट व कंटेनमेंट जोन का भी दौरा किया व वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने जिला प्रशासन को कोविड फैलाव को रोकने के लिए कुछ सुझाव देते हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की।इस अवसर पर एस.पी, रमिंदर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम गढ़शंकर हरबंस सिंह, सहायक कमिश्नर किरपालवीर सिंह, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, डा. सुनील अहीर, डिस्ट्रिक्ट डेवलेपमेंट फैलो पीयूष गोयल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD