Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका

गुरु रविदास जी महाराज की वाणी का अनुसरण कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है - हरपाल चीमा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jai Kishan Singh Rodi, Lal Chand Kataruchakk, Sri Khuralgarh Sahib, Garhshankar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री खुरालगढ़ साहिब , 13 Apr 2021

Last updated on: Apr 13, 2021, 00:00 IST

बैसाखी के शुभ दिवस पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जय किशन सिंह रोड़ी और पार्टी के एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद कटारूचक ने गुरु रविदास महाराज के मंदिर खुरालगढ़ साहिब के दर्शन किए और माथा टेका।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वर्तमान में गुरु रविदास जी की वाणी दुनिया के लिए अच्छाई का मार्ग प्रशस्त कर रही है। गुरु रविदास जी महाराज की वाणी का अनुसरण करके समाज की बुराइयों को मिटाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही समाज में व्याप्त छूआ-छूत और अन्य बुराइयों को मिटाया जा सकता है।विधायक जय किशन सिंह रोड़ी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का पूरा नेतृत्व गुरु रविदास जी के तपस्थल पर संकल्प ले रहा है कि गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए प्रवचनों को बेहतर तरीके से साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने सभी मनुष्यों के लिए समान अवसर वाला समाज बनाने की बात कही थी। आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार आने के बाद इसे अमल में लाया जाएगा।लाल चंद कटारूचक ने कहा कि वर्तमान में राजनीति पूरी तरह से कलंकित हो गई है। गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु रविदास जी की अवधारणा का अनुसरण करते हुए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासक दमनकारी नीति का अनुसरण कर रहा है। इसलिए सभी वर्गों को एक साथ आने और समानता पर आधारित समाज बनाने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

 

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jai Kishan Singh Rodi , Lal Chand Kataruchakk , Sri Khuralgarh Sahib , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD