Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोरोना पर फ़तेह पाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग ज़रूरी : डिप्टी कमिश्नर

जि़ले में कोविड के मामलों के संपर्क तलाशने और सही ढंग से एकांतवास लागू करवाने के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन: एस.एस.पी.

 DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Apr 2021

Last updated on: Apr 10, 2021, 00:00 IST

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजऱ सार्वजनिक हितों के लिए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज सभी सामाजिक जत्थेबंदियों और धार्मिक संस्थाओं से अपील की कि कोरोना पर फतेह पाने के लिए उनका सहयोग अति  अपेक्षित है, जिसके लिए इन संस्थाओं को अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 सम्बन्धी जारी हिदायतों की यथावत पालना को यकीनी बनाना चाहिए।आर.टी.-पी.सी.आर. सैंपलिंग और कोविड टीकाकरण में तेज़ी लाने को लेकर  सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि आने वाले दिनों में जि़लो  के अलग-अलग क्षेत्रों में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से टेस्टिंग और टीकाकरण किया जाएगा, जिससे समय पर इस वायरस से लोगों को बचाया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने सम्बन्धित एस.डी.एम्ज़ और  डी.एस.पीज़ को कहा कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों के अंदर अलग-अलग संस्थाओं के साथ संबंध कायम करके अधिक से अधिक लोगों के टैस्ट और उनको वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित करें।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि  माईक्रो कंटेनमैंट ज़ोनों में हिदायतें को पूरी सख़्ती से लागू करने के साथ-साथ सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ लोगों को इस वायरस के खि़लाफ़ सचेत करें और किसी भी तरह की  लापरवाही न बरतने के लिए प्रेरित करें।इस दौरान एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जि़ले में कोरोना पॉजि़टिव मामलों के संपर्क तलाशने और उनके लिए ज़रुरी एकांतवास को बिना किसी देरी से सही ढंग से लागू  करवाने के लिए जि़ला पुलिस द्वारा 8 टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी और दो कर्मचारियों पर आधारित यह टीमें लगातार प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के  साथ संबंध करके संवेदनशील स्थानों पर उचित व्यवहार को लागू करवाएँगी, जिससे वायरस के फैलाव को असरदार ढंग से रोका जा सके।नवजोत सिंह माहल ने कहा कि यदि निर्धारित हिदायतों का उल्लंघन पाया जाता है तो  सम्बन्धित व्यक्तियों के खि़लाफ़ बनती कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।इस मौके पर एस.पी. (डी) रवीन्दर पाल सिंह संधू, एस.पी. पी.बी.आई. मनदीप सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम. दसूहा  रणदीप सिंह हीर, सिविल सर्जन डॉ. रणजीत सिंह के अलावा समूह डी.एस.पीज़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD