Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नौकायन : ओलंपिक बर्थ हासिल करने के लिए कुमानन ने की वापसी

 Sports News, Oman, Nethra Kumanan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओमान , 05 Apr 2021

Last updated on: Apr 05, 2021, 00:00 IST

भारत की नाविका नेथरा कुमानन ने भले ही यहां चले रहे मुसानाह ओपन चैंपियनशिप के पहले दिन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन उन्होंने ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए दूसरे दिन वापसी की। कुमानन पहले दिन सातवें स्थान पर रही थीं। विश्व कप पदक जीतने वाली पहली महिला कुमानन दूसरे दिन रेस-3 में शीर्ष और रेस-4 में दूसरे स्थान पर रहीं। वह फिलहाल चैंपियनशिप के लेसर रेडियल इवेंट में बढ़त बनाए हुए हैं। इस वर्ग में रामया सरवानन और हर्षिता तोमर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। कुमानन ने पिछले साल मियामी में हुए हेमपेल विश्व कप सीरीज में कांस्य पदक जीत इतिहास रचा था। वह भारत की ऐसी पहली महिला नाविका हैं जिन्होंने यहां पदक जीता है। दूसरे दिन लेसर स्टेंडर्ड क्लास में विष्णु सरवानन नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वह रेस-3 में दूसरे और रेस-4 में चौथे स्थान पर रहे थे। मुसानाह ओपन में लेसर रेडियल और लेसर स्टेंडर्ड क्लासेस में दो एशिया स्पॉट मिलते हैं जबकि अन्य क्लासेस में टोक्यो के लिए एक स्पॉट मिलता है। 49एर क्लास में केसी गणपत्ति (हेल्म) और वरूण ठक्कर (क्रीयू) की जोड़ी कुल 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। दोनों की जोड़ी रेस-4 में चौथे, रेस-5 में पांचवें और रेस-6 में तीसरे स्थान पर रही।

 

Tags: Sports News , Oman , Nethra Kumanan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD