Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा गाँवों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना

गाँव जिआण और भटराना में 68 लाभपात्रीयों को लगी वैक्सीन की पहली डोज़

 Dr. Raj Kumar Chabbewal,Congres, Punjab Congress, Hoshiarpur, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Punjab Fights Corona
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चब्बेवाल/होशियारपुर , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

गाँव वासियों की सुविधा के लिए एम.एल.ए. डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने यहाँ से मोबाइल वैन को झंडी देकर रवाना करते हुए कहा कि यह वैन ब्लॉक हारटा-बडला में पड़ते 134 गाँवों के योग्य लाभपात्रीयों को गाँवों में ही कोविड वैक्सीन लगाएगी।कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन को पहले गाँव जियाण के लिए रवाना करते समय विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि हर गाँव में विशेष कैंप लगाकर 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के हर लाभपात्री का टीकाकरण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि मोबईल वैन के अलग-अलग गाँवों में लगने वाले कैंपों का चार्ट बना लिया गया है और वैन के द्वारा दो गाँवों जिआण और भटराना के करीब 70 योग्य लाभपात्रीयों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है।डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि गाँवों में विशेष टीकाकरण कैंप बारे लोगों को सरपंचों और आशा वर्करों के द्वारा अग्रिम तौर पर सूचित किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लाभपात्री पंजाब सरकार की इस सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीकाकरण वैन के द्वारा सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोज़ाना वैक्सीन लगेगी और वैन में माहिर डॉक्टर के अलावा, एक वैक्सीनेटर और अन्य अपेक्षित स्टाफ, मैडीकल सहूलतें और दवाएँ उपलब्ध होंगी।सोमवार को गाँव बडला खुर्द की धर्मशाला में लगने वाले विशेष कैंप सम्बन्धी एम.एल.ए. डॉ. राज कुमार ने गाँव वासियों से अपील की कि योग्य लाभपात्री वैक्सीन जरूर लगवाएं और साथ ही कोविड-19 सम्बन्धी हिदायतों के पालन में ढील न बरतें जिससे समय रहते इस वायरस को असरदार ढंग के साथ रोका जा सके। उन्होंने बताया कि एक महीने के दौरान मोबाइल टीकाकरण वैन के द्वारा ब्लॉक के सभी गाँवों के सभी लाभपात्री कवर किये जाएंगे।इस मौके दूसरां के अलावा एस एम ओ चब्बेवाल डॉ. राज कुमार, मैडीकल अफ़सर डॉ. हिमानी, ए. एम. ओ. डॉ. सरबजीत आदि भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Punjab Fights Corona

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD