Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सोमालिया के 2 सैन्य ठिकानों पर हमला, 23 की मौत

Crime News World, Mogadishu, Somalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगादिशु , 03 Apr 2021

Last updated on: Apr 03, 2021, 00:00 IST

सोमालिया में दो सैन्य ठिकानों पर शनिवार को हुए इस्लामी हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, लोअर शबेले प्रांत में बारीरी और अवधेगले में दो आत्मघाती कार बम के माध्यम से सेना के दो ठिकानों पर हमला किया गया। सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने यहां एक बयान में कहा, "अल-शबाब के हमलावरों ने आज (शनिवार) सुबह लोअर शबेले प्रांत में दो सैन्य ठिकानों पर एक बड़ा हमला किया है।" बमबारी के फौरन बाद, भारी हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सेना के ठिकानों पर धावा बोलने की कोशिश की। सुबह तक दोनों तरफ से काफी गोलीबारी हुई। सोमाली सशस्त्र बलों ने कहा कि उन्होंने दोनों हमलों में 19 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना के कमांडर अब्दुल्लाही रेज ने कहा, "हमने उन आतंकवादियों को फिर से खदेड़ दिया है, जो हमारी सेना पर कहर बरपाना चाहते थे। हमने 4 सैनिकों को खो दिया है और अन्य कुछ लोग घायल हुए हैं।" उन्होंने कहा कि सैनिक हमलावरों को खोज रहे हैं और हताहत लोगों की संख्या के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने यह भी कहा कि अंधाधुंध गोलियों से नागरिक भी घायल हुए हैं। इस्लामवादी समूह अल-शबाब ने अपने अंडालुस रेडियो स्टेशन के माध्यम से हमले का दावा करते हुए कहा कि कई सैनिक मारे गए हैं। चरमपंथी संगठन अल-शबाब सालों से अफ्रीकी देश में अपने प्रभुत्व की लड़ाई लड़ रहा है और आए दिन इसकी ओर से हमले होते रहते हैं। आतंकवादी समूह दक्षिण और केंद्र के बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है और बार-बार नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले करता रहता है।

 

Tags: Crime News World , Mogadishu , Somalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD