Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

बलूचिस्तान में आईईडी धमाका, एक की मौत, 16 घायल

Crime News, Crime News World, Balochistan Attack
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्वेटा , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 15:03 IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पंजगुर जिले में सोमवार को हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। पंजगुर के असिस्टेंट कमिश्नर आमिर जान ने बताया कि आईईडी को एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। धमाके में घायल हुए लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के अनुसार, इस हमले का संभावित निशाना फ्रंटियर कोर का वाहन था, हालांकि वह धमाके से बच गया और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया गया था, उसे मुख्य बाजार में एक ठेले के पास खड़ा किया गया था। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया प्रतीत होता है। 

यह धमाका ऐसे समय हुआ है, जब पाकिस्तान में, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे सीमावर्ती प्रांतों में, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बनाकर हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले सोमवार को ही खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवात जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री के वाहन को निशाना बनाकर किए गए आईईडी धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे।

पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट बेगुखेल रोड पर नवरखेल मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान फरीदुल्लाह के रूप में हुई है, जबकि घायलों में मीर अहमद, अब्दुल मलिक, उमर खान, मसाल खान और सैयद जान शामिल हैं। धमाके के बाद रेस्क्यू 1122 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को लक्की के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार को भी लक्की मरवात के सराय नौरंग इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जलाल खान, कांस्टेबल अजीजुल्लाह और कांस्टेबल अब्दुल्लाह के रूप में हुई है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। 

पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में बन्नू के मंडन इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल राशिद खान को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह ड्यूटी के लिए अपने घर से मंडन पुलिस स्टेशन जा रहे थे। इस बीच, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने वर्ष 2025 के दौरान खैबर पख्तूनख्वा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह क्षेत्र लगातार अस्थिर बना हुआ है और यहां बार-बार आतंकी हमले हो रहे हैं। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के हवाले से मानवाधिकार आयोग ने बताया कि जुलाई 2025 में देशभर में कम से कम 82 उग्रवादी हमले हुए, जिनमें से लगभग दो-तिहाई खैबर पख्तूनख्वा और उसके पूर्ववर्ती कबायली जिलों में दर्ज किए गए। सितंबर 2025 में प्रांत में 45 आतंकी हमलों में 54 लोगों की मौत हुई और 49 लोग घायल हुए।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Balochistan Attack

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD