Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मानव सेवा ही है प्रेम प्रकाश आश्रम की परंपरा : मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया प्रेम प्रकाश आश्रम के कुम्भ मेला चिकित्सालय का शुभारंभ

 Madan Kaushik, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Haridwar, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

तीर्थनगरी हरिद्वार को भव्य गंगा घाटों से रोमांचित करने वाले फव्वारे उपहार स्वरूप भेंट करने वाली धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रेम प्रकाश आश्रम ने कुम्भ मेले में आने वाले लाखों यात्रियों की सेवा के लिए भूपतवाला में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सालय स्थापित किया है जिसका शुभारम्भ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगत राम महाराज ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मानव सेवा ही प्रेम प्रकाश आश्रम के संतजनों की परंपरा रही हैं और देश भर में स्थापित प्रेम प्रकाश आश्रम साधाना, सुमिरन और सेवा के केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस कुम्भ मेले में प्रेम प्रकाश आश्रम ने तीर्थनगरी हरिद्वार में सुंदर, सुविधा सम्पन्न घाट बनवाकर जो उपहार दिया है वह काबिले तारीफ है। अमरापुर घाट, सर्वानंद घाट पर लगे रंगीन फव्वारे आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने कहा कि सद्गुरू स्वामी टेऊँराम महाराज की परंपरा को प्रेम प्रकाश आश्रम आगे बढ़ा रहा है। कुम्भ मेले में आने वाले लाखों यात्रियों को नि:शुल्क उपचार मिले, एक ही स्थान पर चिकित्सा, दवाई, चश्मे, ऑपरेशन और हर प्रकार की जांचें की जाएं ऐसा प्रयास किया गया है। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि महाकुम्भ के अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम में उच्च सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय की स्थापना कर मानव सेवा की अनुपम मिसाल कायम की है। संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने प्रेरणादायी कार्य किया है जिससे अन्य संस्थाएं भी प्रेरणा ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर संत हरिओम लाल, संत रमेश लाल, संत नन्दलाल, संत शंकर लाल, संत हिमांशु, संत प्रताप राय, अशोक कुमार, नगर निगम हरिद्वार में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, जिला अधिकारी सी. रविशंकर, एसएसपी सैंथिल अबुदई, पार्षद विनित जौली, विदित शर्मा, तरूण नैयर, दिव्यम यादव, संजय वर्मा, अंकुश भाटिया समेत अनेक गणमान्यजन व देश भर से आये भक्तजन उपस्थित रहे।

 

Tags: Madan Kaushik , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Haridwar , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD