Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

भूमिगत विद्युत लाईन लोकापर्ण समारोह में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 Madan Kaushik, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Haridwar, Haridwar News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 31 Mar 2021

Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST

केंद्र सरकार द्वारा एकीकृत विद्युत विकास योजना के अंतर्गत हरिद्वार नगर के कुम्भ क्षेत्र की विद्युत प्रणाली को भूमिगत किये जाने की योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने किया। मुख्यमंत्री, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सीएमडी पीएफसी भारत सरकार वर्चुअल माध्यम से ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत कुम्भ क्षेत्र में पूर्ण हुए भूमिगत विद्युत लाइन परियोजना का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण अवसर है। बनारस के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है जिसे भारत सरकार द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए चुना गया। इस परियोजना से शहर की सुंदरता के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सुविधा मेंं भी इजाफा होगा। उन्होंने निर्धारित अवधि में परियोजना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिये जाने पर उर्जा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं जनपद हरिद्वार की टीम को बधाई दी और उर्जा मंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंनें कहा कि इस योजना से कुम्भ क्षेत्र में विशेष सहयोग मिलेगा। ओवर हेड लाइनों से विद्युत आपूर्ति में होने वाली बाधायें भी दूर होंगी। सड़कों को चौड़ा किया जा सकेगा। आंधी तूफान में होने वाली दुर्घटनाओं की सम्भावना नहीं होगी और विद्युत चोरी भी बंद होगी। जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। उन्होंने सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए श्रद्घालुओं को आमंत्रित किया और सभी से कोविड गाइड लाइन का पालन किये जाने की अपील की। 

मदन कौशिक  ने कहा कि केंद्रीय उर्जा राज्य मंत्री ने हरिद्वार शहर के विशेष महत्व और कुम्भ  महत्ता को समझते हुए भूमिगत लाइन परियोजना के लिए हरिद्वार को चुना उनका ये योगदान हरिद्वार की जनता द्वारा सदैव स्मरण किया जायेगा। साथ ही शहरी विकास मंत्री रहते हुए हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र के लिए जो भी मांग उनसे की उन्होनें उसको सहर्ष अपनी स्वीकृति दी थी। जिसके परिणााम स्वरूप आज हम इस परियोजना का लोकार्पण कर पा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी योजना के विस्तार की मांग की। जिस पर  सिंह ने अपनी सहमति कार्यक्रम के माध्यम से ही दे दी है। हरिद्वार के अन्य क्षेत्रों में भी परियोजना का विस्तार किया जा सकेगा। इस दौरान ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कहा कि देश मे वाराणसी के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है। जहाँ बिजली की तारों को भूमिगत किया गया है। उन्होंने कहा यह कार्य बेहद कठिन व चुनौतीपूर्ण था। असुविधा के बाजवूद स्थानीय लोगों से मिले सहयोग से कार्य पूरा होने के बाद पावर सप्लाई बेहतर होगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगो को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में विद्युत लाईनों को भूमिगत करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जो क्षेत्र बचा है उसके लिए डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद शेष बचे क्षेत्र में भी योजना के तहत बिजली के तारों को भूमिगत कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, प्रबंध निदेशक यूपीसीलए नीरज खैरवाल, निदेशक पंचायत अतुल अग्रवाल, निदेशक परियोजना जेएमएस रौथान, चीफ इंजीनियर एसके टम्टा, चीफ इंजीनियर सतीश शाह, सुपरिटेन्डिंग इंजीनियर रवि राजोरा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग हरिद्वार पंवार के अलावा भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मण्डल महामंत्री तरूण नैय्यर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डे आदि भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Madan Kaushik , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Haridwar , Haridwar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD