Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

कभी वाम का गढ़ रहे कन्याकुमारी में अब एक भी एलडीएफ उम्मीदवार नहीं

  Election Special, Kanyakumari, Chennai, Secular Progressive Alliance, SPA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

तमिलनाडु का कन्याकुमारी जिला, जो केरल के साथ अपनी सीमाओं को साझा करता है, कभी वाम दल का गढ़ हुआ करता था, जब जिले के विधायक और एक सांसद दोनों माकपा के थे। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में, दोनों वाम दलों माकपा और सीपीआई का एक भी उम्मीदवार नहीं है क्योंकि द्रमुक जो 10 पार्टी सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) का नेतृत्व कर रहा है, उसने वाम दलों को एक भी सीट नहीं दिया है। तमिलनाडु चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि वाम दलों के पास कन्याकुमारी जिले से चुनाव लड़ने के लिए एक भी सीट नहीं है।पार्टी के कार्यकर्ता एक भी सीट के लिए समझौता नहीं हो पाने से निराश हैं।द्रमुक नेतृत्व जानता है कि वामपंथी दलों के पास जिले में कुछ समर्पित पुराने नेताओं को छोड़कर कोई कैडर बेस नहीं है।माकपा केरल की सीमा से लगे विलवनकोड, पुराने थिरुवत्तार और पद्मनाभपुरम जैसे क्षेत्रों में एक मजबूत राजनीतिक पार्टी थी, हालांकि, हालिया समय में पार्टी धीरे-धीरे कमजोर हो गई है और कैडर की ताकत लगभग जीरो है।1977, 1980, 1996 और 2001 में और 2006 में माकपा द्वारा विलवनकोड सीट जीती गई, लेकिन 2016 में जब माकपा ने किसी भी द्रविड़ पार्टी के समर्थन के बिना सीट पर अकेले चुनाव लड़ा, तो यह तीसरे स्थान पर आ गई।कुजीथुरा म्यूनिसिपैलिटी पर माकपा का तीन कार्यकाल तक शासन रहा और वह भी द्रविड़ पार्टियों के समर्थन के बिना। पार्टी के नेता डेल्फिन यहां से लगातार तीन बार अध्यक्ष बने थे।पद्मनाभपुरम निर्वाचन क्षेत्र में जो कन्याकुमारी जिले में है, माकपा ने 1980, 1984, 1999 और 2001 में जीता था और जे. हेमचंद्रन जिन्होंने सीट जीती थी, कभी तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता हुआ करते थे।माकपा राज्य समिति के सदस्य एन. ए. नूर मोहम्मद पद्मानभपुरम से विधायक थे, साथ ही नगर पालिका के अध्यक्ष थे और थिरुवत्तुर और पद्मनाभपुरम विलय के बाद और एक निर्वाचन क्षेत्र बन जाने के बाद, माकपा एक भी सीट नहीं जीत पाई।नागरकोइल लोकसभा सीट पर माकपा नेता ए.वी. बेल्लारमीन ने भाजपा के पोन राधाकृष्णन को हराया था। सीट का नाम अब नगरकोइल के बजाय कन्याकुमारी रखा गया है और मुकाबला राधाकृष्णन और कांग्रेस पार्टी के विजय वसंत के बीच है।माकपा और सीपीआई को द्रमुक से 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त करने पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है, जिसे द्रमुक द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष अपने हलफनामे में घोषित किया गया था।सुपरस्टार से राजनेता बने और मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने हाल ही में इस मुद्दे को उठाया था और माकपा और सीपीआई को इसका बचाव करना पड़ा था।

 

Tags: Election Special , Kanyakumari , Chennai , Secular Progressive Alliance , SPA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD