Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

वामपंथियों ने केरल को धोखा दिया, जैसे यहूदियों ने प्रभु यीशु से किया : मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Palakkad, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलक्कड़ (केरल) , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक चुनावी रैली में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर सीधे प्रहार करते हुए कहा कि "एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) के बारे में कहा जा सकता है कि जैसे चांदी के चंद टुकड़ों के लिए यहूदियों ने प्रभु यीशू को धोखा दिया, उसी तरह एलडीएफ ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल को धोखा दिया।" सत्तारूढ़ वामदल और कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ दोनों को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने मतदाताओं से 'मेट्रोमैन' के रूप में विख्यात भारतीय जनता पार्टी के ई. श्रीधरन को चुनने का आग्रह किया जो "सबसे अच्छा विकल्प और विकास का चेहरा" हैं। मोदी ने कहा कि केरल में इनका शासन एक मैच फिक्िंसग की तरह है जिसमें एक मोर्चा 5 साल तक प्रदेश को लूटता है तो इसके बाद दूसरा मोर्चा इसे अगले 5 वर्ष तक लूटता है। इन दोनों ने लोगों को गुमराह किया है। केंद्र में लेफ्ट यूपीए का समर्थन करता है और चुनाव के दौरान वे एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। और, जब वे यहां सत्ता में आते हैं तो वे कार्रवाई नहीं करते हैं। ठेठ केरल शैली के परिधान में सजे मोदी सुबह 10.45 बजे पलक्कड़ पहुंचे और सीधे जनसभा स्थल गए जहां लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पलक्कड़ के लोगों का भाजपा के साथ घनिष्ठ संबंध है और वह राज्य में मौजूदा स्थिति से अलग दृष्टिकोण के साथ आए हैं। मोदी ने कहा "राज्य में स्थिति यह है कि यूडीएफ ने सूरज की किरणों (मतलब सौर घोटाला) को भी नहीं बख्शा है। वामपंथी यहूदियों की तरह हैं जिन्होंने चांदी के चंद टुकड़ों के लिए प्रभु यीशू को धोखा दिया, उसी तरह (सोने की तस्करी घोटाले का जिक्र करते हुए) वामपंथियों ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल को धोखा दिया है।" उन्होंने कहा कि इस सबका मूल कारण यह है कि केरल की जनता इन दो मोर्चो के हाथों में खेल रही है। वे अपनी जेबें भरने के लिए वोट बैंक की राजनीति करते हैं। मोदी ने कहा, "भाजपा अलग है। अब देश भर के युवा और पेशेवर लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं।" मोदी के साथ मंच पर 88-वर्षीय श्रीधरन भी मौजूद थे, जो पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। मोदी ने कहा, "मेट्रोमैन एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है।" मोदी ने कहा, "वह केरल के एक गर्वित पुत्र हैं और अगर उन्हें सत्ता चाहिए होती तो वह इसे 20 साल पहले पा सकते थे। उन्हें पता था कि जब वह भाजपा में शामिल होंगे तो उन पर प्रहार होगा।" केरल में प्रतिद्वंद्वी मोचरें पर जमकर प्रहार करते हुए मोदी ने उन्हें सबसे अधिक बार सड़कें जाम करने के लिए दोषी ठहराया, जिसके परिणामस्वरूप केरल का विकास धीमा हो गया है। मोदी ने कहा कि यही वजह है कि भाजपा को चुना जाना चाहिए क्योंकि हमने (फास्ट - एफ, ए, एस, टी) तेज विकास की नीति को अपनाया है। एफ - मत्स्य और उर्वरक; ए - कृषि और आयुर्वेद; एस - कौशल विकास और सामाजिक न्याय और टी - पर्यटन और प्रौद्योगिकी। मोदी ने कहा, "हम आप सभी को विश्वास दिलाते हैं कि हम इन नीतियों के साथ चलेंगे और केरल तेजी से विकास करेगा।" सबरीमाला मंदिर के मुद्दे पर मोदी ने वाम और यूडीएफ दोनों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "केरल की संस्कृति और परंपराओं को वामपंथियों ने शर्मसार किया है। लेकिन मुझे बहुत गर्व है कि हमारी पार्टी इसके साथ खड़ी है और हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हम डरेंगे नहीं।" मोदी ने कहा, "जब लोगों ने विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तक कि संस्कृति और परंपराओं के बारे में बोलने के कारण हमारे प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जब यह सब हुआ तब कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ चुप था।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Palakkad , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD