Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : डा. शेना अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Mar 2021

Last updated on: Mar 08, 2021, 00:00 IST

जिले में बढ़ रहे कोरोना के केसों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने आज कहा कि समय-समय पर कोविड संबंधी जारी हुई स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व जनहित में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सिविल व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए डा. शेना अग्रवाल ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के मद्देनजर कांटेक्ट ट्रेसिंग व कोरोना पाजीटिव आने वालों के संपर्क ढंूढने में तेजी लाने के साथ-साथ घरेलू एकांतवास को पूरी सख्ती से लागू किया जाए ताकि इस वायरस को समय पर रोका जा सके। उन्होंने एस.डी.एम्ज व डी.एस.पीज को अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सुचारु तालमेल के माध्यम से स्वास्थ्य हिदायतों का पालन हर हाल में यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत की कि गांव में लोगों को कोरोना महांमारी के बुरे प्रभावों से जागरुक करवा कर स्वास्थ्य परामर्श अपनाने के प्रति उत्साहित किया जाए।डिप्टी कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कोविड हिदायतों का पालन सुचारु ढंग से लागू करवाया जाए व सभी स्कूलों में कोविड मानिटर लगाए जाएं ताकि हर स्कूल में दिशा निर्देश असरदार ढंग से अमल में लाए जा सके।

लोगों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से जारी किए जाते निर्देशों के पालन में कोई लापरवाही न अपनाते हुए इस वायरस की रोकथाम को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दोबारा बढ़ रहे केसों के संदर्भ में सभी के लिए मास्क पहनना, समय- समय पर एक दूसरे से बनती दूरी बना कर रखना अति जरुरी है।डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिले में नाजुक स्थानों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोनों में किसी किस्म की ढील न अपनाई जाए व उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि मास्क न पहनने वालों व कोविड निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।वर्णनीय है कि हरियाना, कंडियाला, धूतकलां, नौशहरा, कालरा, अत्तोवाल, अलावलपुर, अभोवाल, नैनवां, टप्पा, चक्क रत्ता, रामपुर, सलीमपुर, बुड्डासरो, गोलियां, पंडोरी राजपुतां आदि संवेदनशील स्थान है। गढ़शंकर का वार्ड नंबर 4 व 11, धमाई, गोकुल नगर, बाडिय़ां कलां, हकूमतपुर, चक्क रोता, ससोली, बोड़ागांव, गांव बाहोवाल व माहिलपुर का वार्ड नंबर 4 व 9, दशमेश नगर होशियारपुर, बरियाना कलां, मोहल्ला जोडिय़ा गढ़शंकर आदि माइक्रो कंटेनमेंट जोन है।

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड वैक्सीन का लिया जायजा

डा. शेना अग्रवाल ने जिले में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को लग रही कोविड वैक्सीन का भी जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर को परिचित करवाया गया कि आज तक जिले में 6884 हैल्थ वर्करों को पहली व 2579 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 4433 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 341 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी तरह 3229 व्यक्ति जो 60 वर्ष से ऊपर या 45 से 59 वर्ष तक के हैं को कोविड की पहली डोज दी जा चुकी है।बैठ में ए.डी.सी(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, एस.पी(एच) रमिंदर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम गढ़शंकर हरबंस सिंह, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा के अलावा एस.एम.ओज व अन्य. अधिकारी मौजूद थे।

         

          

                

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Dr. Shena Aggarwal , Shena Aggarwal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD