Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अतिरिक्त डायरैक्टर लोक संपर्क सेनू दुग्गल बने आई.ए.एस.

गैर-प्रांतीय सिविल सर्विस काडर वाले दो अधिकारी केंद्रीय सूची में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2021

Last updated on: Mar 01, 2021, 00:00 IST

अतिरिक्त डायरैक्टर लोक संपर्क सेनू दुग्गल को भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आई.ए.एस.) काडर के लिए नियुक्त किया गया है, इस सम्बन्धी केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।राज्य के दो अधिकारियों को यह सम्मान हासिल हुआ है, इनमें दूसरा नाम श्रीमती बलदीप कौर का है जो आबकारी विभाग में डिप्टी आबकारी और कर कमिशनर के तौर पर तैनात हैं।9 फरवरी, 1968 को जन्मे और 28 साल से अधिक की सेवा निभाने वाले सेनू दुग्गल फरवरी 2016 से मार्च 2017 तक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब के डायरैक्टर के तौर पर सेवा निभा चुके हैं। वह 1992 में डिप्टी डायरैक्टर के तौर पर विभाग में भर्ती हुए और तरक्की के बाद साल 2002 में संयुक्त डायरैक्टर बने।उनके बेदाग सेवा रिकार्ड और लंबे सेवा काल के आधार पर उनको लोक संपर्क विभाग में अतिरिक्त डायरैक्टर के पद पर तरक्की दी गई जोकि एक गैर-आई.ए.एस अधिकारी के लिए सबसे उच्च रैंक और एक महत्वपूर्ण पद है। यह विभाग सरकार की नीतियों को लागू करने, फीडबैक और सभ्य कार्यवाही करने में अहम भूमिका निभाता है।जिक्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने इस साल केंद्रीय कैडर के लिए कुुल 10 नामों की सिफारिश की थी। चयन प्रक्रिया में व्यापक टेस्टिंग प्रक्रिया शामिल की गई थी और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में नये दिल्ली में यू.पी.एस.सी. बोर्ड की तरफ से एक विस्तृत इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया।इससे पहले जारी हुए केंद्रीय नोटिफिकेशन में लिखा है- ‘भारत के राष्ट्रपति राज्य के गैर -प्रांतीय सिवल सर्विस कैडर के सदस्यों को भारत सरकार की तरफ से निर्धारित नियमों की धारा 3 के अंतर्गत और राज्य के साथ परामर्श करने के उपरांत सूची 2019 के मुताबिक भारत प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किये जाने‘ पर गर्व महसूस करते हैं।  

 

Tags: Director Public Relations Punjab , Dr. Senu Duggal , Indian Administrative Services , IAS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD