Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीदी शताब्दी समागमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने किए पुख्ता प्रबंध- मुख्य सचिव

8000 सुरक्षा कर्मी 25 सेक्टरों में कर रहें निगरानी- डायरैक्टर जनरल पुलिस

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 20 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 12:59 IST

नौवें पातशाह धन्न धन्न श्री गुरु तेग बहादुर जी की अद्वितीय शहादत को समर्पित 350वीं शहीदी शताब्दी समागमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने आज समागमों की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को हिदायत दी कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी अधिकारी सेवा भावना से काम करें और श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा प्रदान करना अपनी प्राथमिकता बनाएं। मुख्य सचिव ने बताया कि 22 नवंबर को चार अलौकिक नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे, जबकि 23 नवंबर को गुरु का बाग बुड्ढा दल छावनी में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे।

23 नवंबर को होने वाले सर्व धर्म सम्मेलन में देश-विदेश की प्रमुख धार्मिक हस्तियां और संत महापुरुष शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। 

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान भी विभिन्न धार्मिक समागमों में शिरकत करेंगे। मुख्य सचिव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही 500 मुफ्त ई-रिक्शा और शटल बसें श्रद्धालुओं को समागम स्थलों तक आने-जाने की सुविधा प्रदान करेंगी। 

उन्होंने बताया कि वाहनों के लिए 100 एकड़ में 30 आधुनिक पार्किंग बनाई गई हैं। श्री आनंदपुर साहिब को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए विशेष रूप से पेड़ लगाने की मुहिम भी शुरू की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, सेवादार और सामाजिक संगठन भाग लेंगे।

प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कई स्तरों पर बैठकें और मौके का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हर आने वाले श्रद्धालु को सुचारु और सुरक्षित अनुभव प्रदान किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि यह ऐतिहासिक समागम श्रद्धा, अनुशासन और सेवा के उच्च मानकों पर संपन्न हो।

सुरक्षा प्रबंधों के बारे में डी.जी.पी गौरव यादव ने बताया कि 8000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जो 25 विभिन्न सेक्टरों में निगरानी कर रहे हैं। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को तुरंत काबू किया जा सके। विधान सभा के विशेष सत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीजीपी नोनिहाल सिंह निभाएंगे।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव संसदीय मामले डी.के. तिवारी, प्रमुख सचिव जल सप्लाई एवं सैनिटेशन नील कंठ अवध, सचिव पर्यटन डॉ. अभिनव, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड एवं सूचना एवं लोक संपर्क रामवीर, विशेष डी.जी.पी अर्पित शुक्ला, ए.डी.जी.पी परमार, ए.डी.जी.पी नोनिहाल सिंह, गमाडा के सीए साक्षी साहनी, हरगुनजीत कौर, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर वरजित वालिया, अभिमन्यु मलिक, नानक सिंह, डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशू अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशू जैन, अमरदीप संधू डी.सी फाजिल्का, एडीए संदीप गढ़ा, एडीसी पूजा सियाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD