Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत नेट योजना लागू करने के मामले में पंजाब को देश का पहला राज्य होने का गौरव प्राप्त

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड क्रांति आएगी: के.ए.पी. सिन्हा

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 11:02 IST

संचार तकनीक के उपयोग को अधिक कुशल बनाने के क्षेत्र में एक और सफलता दर्ज करते हुए पंजाब ने पूरे राज्य में संशोधित भारत नेट योजना को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा तकनीक के क्षेत्र में हासिल की गई बड़ी प्रगति को दर्शाता है।

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आज चंडीगढ़ में बीएसएनएल, पंजाब सर्कल के सीजीएम अजय कुमार करारा से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस पुरस्कार को तकनीकी क्षेत्र में पंजाब की निरंतर बढ़ती प्रगति का प्रमाण बताते हुए मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने कहा कि राज्य के 43 ब्लॉकों (सिर्फ एक गांव शेष) में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। 

नवंबर माह के अंत तक प्रत्येक गांव को इस योजना के दायरे में शामिल कर लिया जाएगा। यह कहते हुए कि इस नई पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड क्रांति आएगी, मुख्य सचिव ने आगे कहा कि यह कदम पंजाब सरकार के सुशासन के रोडमैप को मजबूती देगा। 

उन्होंने कहा कि अब राज्य के गांव इस विशाल डिजिटल परिवार का हिस्सा बन जाएंगे, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि भारत नेट योजना का उद्देश्य घरों और संस्थानों के अतिरिक्त देश की सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है। 

इस नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ई-हेल्थ और ई-गवर्नेंस सेवाएं उपलब्ध कराने का भी विचार किया जा रहा है। बीएसएनएल के सीजीएम ने मुख्य सचिव, पंजाब को बताया कि संशोधित भारत नेट परियोजना के अंतर्गत बीएसएनएल के तहत पंजाब भारत का पहला राज्य है, जहां एस-एनओसी कार्यशील है, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग देश के किसी भी स्थान से की जा सकती है। 

पंजाब राज्य ने संशोधित भारत नेट परियोजना की शुरुआत की थी। यह परियोजना विभिन्न राज्य सरकारों के सक्रिय सहयोग और समन्वय से अमृतसर के हर्षा छीना ब्लॉक से प्रारंभ की गई थी। एजेंसियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से वर्तमान में पंजाब के 22 ब्लॉकों में 1000 किलोमीटर एचडीडी और लगभग 400 किलोमीटर ओएफसी बिछाई जा चुकी है। 

यह सब जून 2025 में मुख्य सचिव, पंजाब और भारत सरकार के दूरसंचार सचिव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई समन्वय बैठक के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। मुख्य सचिव को राज्य आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्य सरकार परियोजनाओं के लिए नामांकन के आधार पर बीएसएनएल पर विचार करने का भी अनुरोध किया गया था।

बीएसएनएल के सीजीएम ने मुख्य सचिव को यह भी बताया कि बीएसएनएल द्वारा पंजाब के पठानकोट जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित सबसे दूरस्थ सीमावर्ती गांवों में से एक, गांव रामकलवां को बीएसएनएल की विद्या मित्रम योजना के अंतर्गत वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। गांव के सरपंच ने गांव को वाई-फाई से जोड़ने के लिए बीएसएनएल से संपर्क किया था।

सीजीएमटी ने मुख्य सचिव, पंजाब से यह अनुरोध भी किया कि वे पंजाब भर की पंचायतों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD