Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

लॉकडाउन ने हमें समझाया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म कितना अहम है : अदिति राव हैदरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने पिछले साल मलयालम फिल्म 'सूफियम सुजातायम' से डिजिटल डेब्यू किया था और फिर वे नानी स्टारर तेलुगु एक्शन फिल्म 'फ्लिक वी' में भी नजर आईं। एक बार फिर अदिति ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। इस बार वे बॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।ओटीटी को लेकर अदिति ने आईएएनएस से कहा, "ओटीटी का अनुभव मैंने साल 2020 में लिया, जब मेरी 2 फिल्में ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज हुईं। इस अहसास ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए थे कि कैसे एक क्लिक करके लोग मेरी फिल्में देख रहे हैं। उस समय लोगों को कहानियों और कंटेंट की जरूरत थी। थिएटर की बात करें तो मुझे उनसे प्यार है। हम सब थिएटर में फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं। वहां फिल्में देखने का अलग रोमांच है।"अदिति का मानना है कि ओटीटी प्लेटकफॉर्म को इतना अहम बनाने में लॉकडाउन का योगदान है। वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि लॉकडाउन ने हमें ओटीटी प्लेटफार्म की अहमियत समझाई हैं। लॉकडाउन के दौरान ये हमारे सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं। आज मैं विश्वास से कह सकती हूं कि अब इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। बल्कि फिल्म की कहानी और कंटेंट महत्व रखता है। उस फिल्म को बनानें में कितना समय दिया गया और मेहनत की गई। बाकी हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है कि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनी होती हैं, तो कुछ सिनेमाघरों के लिए।"

 

Tags: Aditi Rao Hydari , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD