Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2021

Last updated on: Jan 26, 2021, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इंडिया गेट के पास पहुंचकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। गार्ड कमांडर ने पारंपरिक बिगुल की धुन 'दि लास्ट पोस्ट' पर अपनी सलामी दी। वर्दी में उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी इस दौरान सलामी दी, जबकि अन्य सभी 'सावधान की मुद्रा' में खड़े रहे। 'दि लास्ट पोस्ट' के बाद दो मिनट तक मौन रखा गया।इसके बाद बिगुल बजाने के माध्यम से इस मौन अवधि को समाप्त किया गया और गार्ड कमांडर ने सभी को अपने-अपने हथियारों के साथ दी जाने वाली सलामी 'सलामी शस्त्र' का आदेश दिया।इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और भारतीय वायु सेना प्रमुख (आईएएफ) एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहे।तत्पश्चात प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्य सलामी मंच की ओर आगे बढ़े। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न के बीच भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रदर्शन किया गया।सशस्त्र बलों की झांकियों के अलावा, विभिन्न राज्यों की 17, केंद्र सरकार के विविध मंत्रालयों/विभागों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 9 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनके अलावा, रक्षा मंत्रालय की भी छह झांकिया रहीं।

 

Tags: Narendra Modi , Republic Day , Republic Day 2021 , Republic Day India , 72nd Republic Day , 26th January , Bharat Mata Ki Jai , Vande Matram , #RepublicDay , #RepublicDay2021 , #RepublicDayIndia , #72ndRepublicDay , #26thJanuary , #BharatMataKiJai , #Vande Matram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD