Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एससी छात्रवृत्ति के मुद्दे पर ‘आप’ विधायकों ने मनप्रीत बादल से की मुलाक़ात

तीन दिनों में डिग्रियां जारी करने की दी अंतिम चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2021

Last updated on: Jan 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा दलित विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के पैसे जारी न करने से बर्बाद हो रहे विद्यार्थियों के भविष्य को बचाने के मकसद से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मुलाक़ात करके इस पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके के नेतृत्व में आज प्रात:काल के समय जब वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की कोठी पहुंचे तो पुलिस कर्मचारियों ने उनको अंदर जाने से रोक लिया। इस मौके उनके साथ विधायक मास्टर बलदेव सिंह, ‘आप’ नेता जस्टिस जोरा सिंह, एससी विंग के उपाध्यक्ष जीवन सिंह संगोवाल भी मौजूद थे। काफी समय तक ‘आप’ नेताओं को सडक़ पर ही रोक कर रखा। इस उपरांत मनप्रीत सिंह बादल ‘आप’ नेताओं से अपने दफ़्तर में मुलाक़ात करने के लिए मान गए।‘आप’ विधायकों ने कहा कि पंजाब कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की ओर से दलित विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति में 64 करोड़ रुपए के किए घोटाले के कारण ही आज पंजाब के लाखों दलित विद्यार्थी का भविष्य खतरे में है। सरकार की ओर से प्राईवेट कालेजों को एससी छात्रवृत्ति का पैसा रिलीज न करने के कारण प्राईवेट कालेजों ने प्रदेश भर में ढाई लाख के करीब दलित विद्यार्थियों को डिग्रियां देने से मना किया हुआ है। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बर्बाद हो रहे विद्यार्थियों के भविष्य के बारे में कई दफा सरकार को इस मामले संबंधित सूचित किया गया, परंतु सरकार ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। 

‘आप’ नेताओं ने कहा कि बीते 14 जनवरी को 4 कैबिनेट मंत्रियों की समिति जिसमें वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, चरनजीत सिंह चन्नी और साधु सिंह धर्मसोत ने प्राईवेट कालेजों को तीन दिनों के अंदर दलित विद्यार्थियों की डिग्रियां रिलीज करने या कार्यवाही के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी, परन्तु एक हफ्ते से ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो विद्यार्थियों को डिग्रियां मिली और न ही डिग्रियां रोकने वाले कालेजों के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई।‘आप’ नेताओं ने कहा कि दलित विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सरकार की ओर से किए जा रहे खिलवाड़ का अब स्पष्ट रूप से पर्दाफाश हो चुका है। इस का सबूत यह ही है कि बीते दिन वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने खुद माना लिया था कि उन्होंने अभी तक प्राईवेट कालेजों के वर्ष 2015-16 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति स्कीम के 309 करोड़ रुपए जारी नहीं किए हैं। इसके साथ यह भी माना है कि साल 2017-18, 2018-19, 2019-20 की बनती छात्रवृत्ति के 40 प्रतिशत 1200 करोड़ भी जारी नहीं किए हैं।‘आप’ नेताओं ने कहा कि आज हम वित्तमंत्री से यह पूछने आए थे कि झूठी बयानबाज़ी करके लोगों को गुमराह क्यों किया जा रहा है? उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि कैप्टन सरकार ने तुरंत विद्यार्थियों के वजीफे के पैसे जारी न किए तो आम आदमी पार्टी सरकार के विरुद्ध तीखा आंदोलन शुरू करेगी।‘आप’ नेताओं ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिस पर प्रदेश भर से कोई भी विद्यार्थी अपनी समस्या बता सके। मनप्रीत सिंह बादल ने विश्वास दिलाया कि तीन दिनों के अंदर एससी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का पैसा जारी कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की मांग पर यह भी विश्वास दिया कि जल्दी ही कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिस पर विद्यार्थी अपनी समस्या बता सकेंगे।   

 

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Sarabjit Kaur , Baldev Singh Jaito , Justice Jora Singh (retd) , Jeevan Singh Sanghowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD