Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा ‘‘श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की रूहानी यात्रा’’ को दर्शाती दस्तावेज़ी और कैलंडर जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jan 2021

Last updated on: Jan 19, 2021, 00:00 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने आज श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व के 400वें वर्ष को समर्पित श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की आत्मिक यात्रा के विषय के आधार पर कैलंडर और डॉक्यूमैंटरी को रिलीज किया। इसे हाई कोर्ट के वकील और नेचर फोटोग्राफर, हरप्रीत संधू द्वारा तैयार किया गया है।कैलंडर और डॉक्यूमैंटरी में नौवें सिख गुरू की पवित्र यात्रा को दर्शाते उनके जन्म से लेकर शहीदी तक के पवित्र गुरूद्वारों जैसे कि गुरू का महल (अमृतसर), विआह अस्थान (करतारपुर, जि़ला जालंधर), भोरा साहिब (बाबा बकाला), थड़ा साहिब (अमृतसर), गुरू के महल (भोरा साहिब, श्री आनंदपुर साहिब), थड़ा साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), शीश गंज साहिब (चाँदनी चौक, दिल्ली), गुरूद्वारा रकाब गंज साहिब (दिल्ली), बिबानगढ़ साहिब (रोपड़), शीश गंज साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), गुरूद्वारा अकाल बुंगा साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) के रंगीन चित्र हैं।राणा के.पी. सिंह ने कैलंडर और डॉक्यूमैंटरी को रिलीज करते हुए एडवोकेट हरप्रीत संधू के इस सार्थक प्रयास के लिए उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास निश्चित तौर पर गुरू तेग़ बहादुर साहिब जी के मानवता के भीतर शांति और विश्वव्यापी भाईचारे के संदेश को दुनिया के कोने कोने तक फैलाने के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज़ी समूची मानवता के लिए दिलचस्पी वाली होगी।इस अवसर पर पवन दीवान चेयरमैन, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीज़ डिवैल्पमैंट बोर्ड भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Rana K.P. Singh , Rana Kanwarpal Singh , Speaker Punjab Vidhan Sabha , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD