Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कंडी क्षेत्र में संसाधनों का सही प्रयोग कर रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रही दि उन्नति कोआप्रेटिव मार्किटिंग सोसायटी : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने दौरा कर सोसायटी के कार्यों को करीब से देखा, हुनर से रोजगार के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग कोर्स का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Jan 2021

Last updated on: Jan 13, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से दि उन्नति कोआप्रेटिव मार्किटिंग सोसायटी-कम-प्रोसेसिंग सोसायटी तलवाड़ा का दौरा कर इसके कार्यों को करीब से देखा और समझा। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र में संसाधनों का सही प्रयोग कर सोसायटी इलाके के लोगों को रोजगार के बेहतर मौके प्रदान कर रही है। इस दौरान उन्होंने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की सहायता से मिनिस्ट्री आफ टूरिज्म की एक योजना हुनर से रोजगार के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग कोर्स का उद्घाटन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को किटें वितरित करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत हर विद्यार्थी को 2 हजार रुपए स्कालरशिप दी जाएगी। विद्यार्थियों के चयन के लिए जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियों की ओर से मदद की गई ताकि यह विद्यार्थी ट्रेनिंग प्राप्त कर आत्म निर्भर हो सकें। इस मौके पर एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार भी उनके साथ मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने उन्नति कोआप्रेटिव मार्किटिंग-कम-प्रोसेसिंग सोसायटी तलवाड़ा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की व कहा कि सभा जो यह समाज कल्याण के कार्य कर रही है व और अगर भविष्य में भी ऐसे कार्य करना चाहती है तो उसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्नति कोआप्रेटिव मार्किटिंग-कम-प्रोसेसिंग सोसायटी तलवाड़ा के सूझवान सदस्य उच्च शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, जिसमें मुख्य तौर पर वैज्ञानिक हैं। 

उन्होंने कहा कि सभा की ओर से कंडी इलाके तलवाड़ा में जहां आय के साधन बहुत कम है में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना एक उत्तम प्रयास है। इस मौके पर सभा के महाप्रबंधक ज्योति शर्मा की ओर से सभा के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व बताया गया कि उनकी यह सभा वर्ष 2003 में रजिस्टर्ड हुई थी व सभा की ओर से कोई सरकारी वित्तिय मदद नहीं ली गई व न ही सभा का 30 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर है। इस मौके पर सभा के वाइस चेयरमैन स्वामी कमल नेत्र ने बताया कि उनकी ओर से लोगों की जरुरतों को ध्यान में रख कर नए-नए समाज भलाई के कार्यों के प्रोग्राम तैयार किए गए व इसको संपन्न किया गया है।उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं होशियारपुर उमेश वर्मा ने बताया कि सोसायटी नेचुरल बायो-रिसोर्स, जिसमें आंवला, हरड़, बहेड़ा, गलोअ, तुलसी व जामुन आदि हैं को इस्तेमाल कर प्रोडक्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सभा की ओर से 990 लोकल लोगों को बायो-रिसोर्स कलेक्शन का काम दिया गया है व करीब 230 लोगों को जिसमें से 180 महिलाएं शामिल है, को फैक्ट्री में रोजगार दिया गया है। सभा कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम चला रही है, जिसमें उन्नति बैंबू मिशन के अंतर्गत इस कंडी इलाके में सभा बैंबूओं का फर्नीचर व अन्य प्रोडक्ट तैयार करती है।उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं ने बताया कि उन्नति स्वच्छ अभियान के अंतर्गत सभा की ओर से अपने इलाके के 98 सरकारी स्कूलों की सफाई का जिम्मा लिया हुआ है, उसके लिए एक कर्मचारी रखा गया है व उसको प्लंबर की ट्रेनिंग दी हुई है, वह अपने क्रमानुसार स्कूलों की सफाई का ध्यान रखता है। इसके अलावा सभा की ओर से एक उन्नति स्लम इनकम जनरेशन प्रोग्राम के अंतर्गत स्लम इलाके के 80 परिवारों को सभा से जोड़ा है, जो कि सभा के लिए कंडी इलाके में जामुन एकत्र कर सभा को देते हैं। इसके अलावा और भी कई तरह के सामाजिक सेवा के सुधार के लिए सभा कार्य कर रही है। इस मौके पर सोसासटी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD