Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वन टाइम सैटेलमेंट से जिले के छोटे व मध्यमवर्गीय कारोबारियों को मिलेगी राहत : अपनीत रियात

पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए ओ.टी.एस. योजना लांच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jan 2021

Last updated on: Jan 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट(ओ.टी.एस) योजना पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से शुरु की गई। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, सहायक कर व आबकारी कमिश्नर जतिंदर कौर, अवतार सिंह कंग व व्यापारी वर्ग की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्रोग्राम में शमूलियत की गई।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि इस योजना से छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सभी कारोबारी, जिनकी असेसमेंट 31 दिसंबर 2020 तक की जा चुकी है, वे 30 अप्रैल तक इस योजना के अंतर्गत अप्लाई कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी में छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारी पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने व्यापारियों को टैक्स के असेसमेंट केसों के एरियर से राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट योजना की घोषणा की है।अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई इस स्कीम के साथ कारोबारियों को जुर्माने के अलावा टैक्स से भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले हर योग्य कारोबारी को इस योजना का लाभ देने के लिए संबंधित विभागों को जरुरी हिदायतें जारी की जा रही हैं। इस मौके पर आबकारी व कर विभाग के अधिकारियों के अलावा, व्यापारी भी मौजूद थे।

              

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , One Time Settlement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD