Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब स्मार्ट क्नैकट योजना के तीसरे पड़ाव की शुरूआत की

विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहायक होंगे स्मार्ट फ़ोन: डीसी घनश्याम थोरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Dec 2020

Last updated on: Dec 31, 2020, 00:00 IST

यह यकीनी बनाते हुए कि कोविड महामारी में कोई भी बच्चा ई -लर्निंग से वंचित न रह जाये, इसके लिए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने गुरूवार को ज़िला प्रशासकीय कांपलैक्स में 10 विद्यार्थियों को फ़ोन बांटकर पंजाब स्मार्ट क्नेकट योजना के तीसरे पड़ाव की शुरूआत की।जिले में एक ही समय पर 9 स्थानों पर करवाए गए समारोहों दौरान सरकारी स्कूलों के 12वीं के विद्यार्थियों को कुल 3468 स्मार्ट फ़ोन बाँटे गए।डिप्टी कमिश्नर  घनश्याम थोरी ने कहा कि स्मार्टफोन विद्यार्थियों के लिए आने वाली बोर्ड की फ़ाईनल परीक्षा में बढिया ढंग से तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह भी मौजूद थे।उन्होनें कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई में महामारी के कारण कोई रुकावट न आए, इसके लिए यह महत्वपूर्ण डिजिटल पहल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से की गई है। महामारी कारण नियमित क्लास मार्च से रुकी हुई है।उन्होनें कहा कि स्मार्टफ़ोन ने विद्यार्थियों /अध्यापकों को आनलाइन क्लासों के द्वारा सीखने की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार किया है।थोरी ने ज़ोर देते हुए कहा कि विद्यार्थी इससे अपने पाठ्यक्रम की जानकारी आसानी के साथ हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही वह स्मार्टफ़ोन की मदद से आसानी से नागरिक सेवाओं का भी आनलाइन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि युवा पंजाब सरकार के घर -घर रोज़गार प्रोग्राम के अंतर्गत रोज़गार के अवसरों, रोज़गार मेलों और भरती अभियान के बारे भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस योजना अधीन जालंधर में 11894 स्मार्ट फ़ोन बाँटे गए हैं, जिनमें पहले पड़ाव में 2116, दूसरे और तीसरे पड़ाव में क्रमवार 6310 और 3468 शामिल हैं।इस अवसर पर डीईओ सकैंडरी हरिन्दरपाल सिंह, डिप्टी डीईओ सकैंडरी राजीव जोशी, कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह देव, अंगद दत्ता और अन्य मौजूद थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Punjab Smart Connect Scheme , #PunjabSmartConnectScheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD