Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राज्य के औद्योगिक विकास हेतु वचनबद्ध पंजाब सरकार : पवन दीवान

एनआरआई भाईचारे को पंजाब के विकास में योगदान डालने की अपील की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2020

Last updated on: Dec 30, 2020, 00:00 IST

पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने कहा है कि राज्य की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु लगातार काम किया जा रहा है, जिसकी बदौलत राज्य में जहां नई इंडस्ट्री आई है। वहीं पर, पुराने उद्योग भी एक बार फिर से तरक्की के मार्ग पर चल पड़े हैं। यह शब्द दीवान ने उद्योग भवन में स्थित बोर्ड के कार्यालय में यू.के से विशेष तौर पर पहुंचे एनआरआई भाईचारे के एक शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान कहे।दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य तरक्की के मार्ग पर चल रहा है। इस दिशा में, जहां इन्वेस्ट पंजाब स्कीम के तहत राज्य में नई इंडस्ट्री को लाया जा रहा है। वहीं पर, पुरानी इंडस्ट्री को एक बार फिर से पैरों पर खड़ा किया गया है। दीवान ने कहा कि औद्योगिक विकास के बगैर राज्य की तरक्की के बारे में नहीं सोचा जा सकता, जो बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान भी करते हैं। दीवान ने उद्योगों को राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार की ओर से लाई गई अलग-अलग स्कीमों के बारे में भी बताया। दीवान ने एनआरआई भाईचारे को पंजाब के विकास में योगदान डालते हुए यहां निवेश करने की अपील भी की। खास तौर पर एनआरआई भाईचारा राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान डाल सकता है।इंडियन ओवरसीज कांग्रेस बर्मिंघम, यूके के प्रधान जतिंदर सिंह (जिंदा शेरगिल) ने कहा कि एनआरआई भाईचारा देश से मीलों दूर रहने के बावजूद यहां की मिट्टी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एनआरआई भाईचारे की ओर से समय-समय पर अपने गांवों के विकास में योगदान डाला जाता है। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से एनआरआई भाईचारे की मजबूती हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ अलग-अलग देशों में लगाए गए एनआरआई कोआर्डिनेटरों के लिए भी प्रशंसा की।इस अवसर पर अन्यों के अलावा, सुदेश राणा, सौरभ अरोड़ा, हितराज भूंबला, हरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Pawan Dewan , Congress , Punjab Congress , Punjab Large Industrial Development Board

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD