Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज़मीर की आवाज़ सुनकर पार्टी छोड़ किसानों के साथ डटें पंजाब भाजपा के नेता व वर्कर : भगवंत मान

कृषि राज्यमंत्री का बयान समूचे देश के किसानों का अपमान : भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2020

Last updated on: Dec 07, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अधय्क्ष व सांसद भगवंत मान ने ज़मीर की आवाज़ सुनने का सलाह देते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के नेताओं और वर्करों को भाजपा छोड़ कर किसानों के साथ डटने के लिए अपील की है। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल (बादल) पर किसान आंदोलन को ‘तारपीडो’ करने का दोष लगाते कहा कि सच्चे अकालियों और कांग्रेसियों को भी इन भ्रष्ट और दोगली सोच वाली रिवायती पार्टियों का पिछा छोड़ देना चाहिए।पार्टी के हैडक्वाटर से जारी बयान में भगवंत मान ने दोष लगाया कि सत्ताधारी भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस और अकाली दल बादल भी शुरू से ही किसान आंदोलन को तोडऩे के एजेंडे पर लगे हुए हैं और अंदर खाते कॉर्पोरेट घरानों के हितों की पूर्ति कर रहे हैं।भगवंत मान ने कहा कि आज किसान अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे केंद्र सरकार के अडिय़ल रवैये के विरुद्ध डटा हुआ है। इस मौके हम सभी को राजनीति से ऊपर उठकर किसानों का खुलकर साथ देना चाहिए। इस लिए भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बादल के नेताओं को ज़मीर की आवाज़ सुनकर इन लुटेरों से किनारा कर लेना चाहिए।मान ने कहा कि आज भाजपा उनका विरोध कर रही है जो किसानों के आंदोलन में साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही कृषि संबंधी सभी काले कानूनों का सख़्त विरोध करती आई है और खुलकर किसान के समर्थन में खड़ी है। इसी लिए भाजपा के साथ-साथ बादल और कैप्टन भी आम आदमी पार्टी के विरुद्ध झूठा प्रचार कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि आज जब (सोमवार) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों के सेवादार के तौर पर सिंघू बॉर्डर पर किसानों को मिलकर वापस आ रहे थे, तो भाजपा के नेताओं की ओर से उनका (केजरीवाल) विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल समेत पूरी आम आदमी पार्टी इस तरह के ड्रामों की परवाह नहीं करती और न ही किसी से डरती है। 

उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत आम आदमी पार्टी को किसानों का साथ देने से रोक नहीं सकती। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ पहले भी खड़ी थी, अब भी खड़ी है और भविष्य में भी डटी रहेगी, बेशक कोई कितना भी दबाव डालने की कोशिश क्यों न करे।केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के बयान पर पलटवार करते भगवंत मान ने कहा कि सरकार एक तरफ तो किसानों के साथ बातचीत कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार के मंत्री अहंकार से भरी टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार में 6ठे दौर की मीटिंग से पहले मंत्री का ऐसा बयान बताता है कि मोदी सरकार अभी भी किसान आंदोलन को हलके में ले रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपना अडिय़ल रवैया न छोड़ा तो आज नहीं तो कल अडिय़ल रवैया छोड़ कर काले कानून वापस लेने ही पड़ेंगे, क्योंकि आंदोलनकारी किसानों ने दो टूक में हां या न में जवाब मांगा है।मान ने कहा कि भाजपा के लोक सभा मैंबर सन्नी दियोल ने पंजाब और गुरदासपुर के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सन्नी दियोल की ओर से की गई बयानबाजी पूरी तरह से गैर-जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि सन्नी दियोल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह लोगों के साथ है, जिन्होंने उन्हे (सन्नी दियोल) को वोटें डाल कर संसद में भेजा या उस भाजपा के साथ जो कॉर्पोरेट घरानों के हाथों किसानों को खत्म कर देना चाहती है।मान ने कहा कि मोदी सरकार की नीयत खराब है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार ने किसानों के साथ बातचीत का सिलसिला जारी रखा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने काले कानून को सही साबित करने के लिए झूठ से भरी धोखा मुहिम शुरू कर दी है कि एमएसपी तो केवल अमीर किसानों को मिल रही है, जो केवल 6 प्रतिशत हैं। मान ने भाजपा सरकार की ओर से की जाती बयानबाज़ी पर पलटवार करते सवाल किया कि यदि असली किसान खेतों में हैं तो दिल्ली सीमा पर डटे लाखों किसान कौन हैं? और केंद्र सरकार के मंत्री उनके नेताओं के साथ मैराथन मीटिंगें क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस वहम में नहीं रहना चाहिए कि किसान किसी राजनैतिक एजेंडे के अंतर्गत किसी अन्य के इशारों पर कड़ाके की सर्द में सरकार के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को यह बदनीयत बहुत भारी पड़ेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , #TakeBackFarmLaws #IndiaSupportFarmerProtest #BharatBandh , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD