Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पूरा देश सशस्त्र बलों का हमेशा देनदार : अपनीत रियात

हथियारबंद सेना झंडा दिवस पर जि़ला निवासियों को झंडा दिवस फंड्स के लिए दिल खोल कर दान देने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Dec 2020

Last updated on: Dec 07, 2020, 00:00 IST

हथियारबंद सेना झंडा दिवस के मौके आज यहां डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार और मज़बूत रखने के लिए पूरा देश सशस्त्र बलों का हमेशा देनदार है जो देश निवासियों के कल के लिए अपना आज न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि हम सभी को अपने शूरवीर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए जो देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी होने साथ-साथ अलग-अलग भाषाओं बोलने के बावजूद एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं।इस मौके डिप्टी कमिश्नर की तरफ से सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टैक्नोलॉजी होशियारपुर के विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमें को झंडा फंड एकत्रित करने के लिए रवाना करने से पहले डीन अकैडमिक प्रो. (डा.) परमिन्दर कौर ने डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात को झंडा टोकन लगाया। डिप्टी कमिश्नर ने समूह जि़ला निवासियों से अपील की कि वह झंडा दिवस फंड के लिए दिल खोल कर दान दें ताकि जरूरत के  समय फौजियों, पूर्व फौजियों, वीर नारियों और उन के आश्रितों को अधिक से अधिक मदद मुहैया  करवाई जा सके। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह के भी झंडा टोकन लगाया गया।

इससे पहले जि़ला रक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय के प्रांगण में हथियारबंद सेना झंडा दिवस मनाया गया जिसकी शुरुआत उप प्रधान जि़ला सैनिक बोर्ड कर्नल मलूक सिंह और जि़ले के पूर्व अधिकारीगण, जि़ले की पूर्व सैनिक एसोसिएशन, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की तरफ से जंगी यादगार में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई।जि़ला रक्षा सेवाएं भलाई अफ़सर कर्नल (रिटा:) दलविन्दर सिंह ने बताया कि हथियारबंद सेना झंडा दिवस देश के बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सत्कार भेंट करने का एक सुनहरी मौका है। उन्होंने कहा कि जि़ला रक्षा सेवाएं भलाई दफ़्तर को जि़ला प्रशासन और पूर्व सैनिक वर्ग की तरफ से भारी योगदान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि जि़ले में कुल 577 शहीद, 457 पुरुस्कार विजेता और 60 हज़ार के करीब पूर्व सैनिकों और विधवाओं की संख्या है। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने के लिए 4 लाख के करीब स्टिकर पूरे जि़ले में वितरित किए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के मुखियों से अपील की कि इस निधि में अधिक से अधिक वित्तीय योगदान इक_ा करके देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिकों के वारिसों के साथ अपनी सांझ का दिखावा करना है। इस मौके अन्यों के अलावा लैफ: जनरल जे.एस.ढिल्लों, कर्नल पी.एस. मिन्हास, कर्नल गुरचरण सिंह, रशपाल सिंह, राज कुमारी, मनजीत सिंह, सूबेदार मेजर हरबंस सिंह, सूबेदार मेजर जसविन्दर सिंह धामी, गुरमीत सिंह, सूबेदार चन्नण सिंह के अलावा पूर्व सैनिक मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Armed Forces Flag Day , Ran Yodhe , State Sainik Welfare Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD