Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डैनियल रॉबी ने बताई क्राइम ड्रामा 'टारगेट नंबर वन' बनाने की चुनौतियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस एंजेलिस , 21 Nov 2020

Last updated on: Nov 21, 2020, 00:00 IST

 कनाडा के फिल्मकार डैनियल रॉबी को फिल्म 'टारगेट नंबर वन' को बनाने के लिए फाइनेंसर ढूंढने में 10 साल लग गए। उनकी ²ढ़ता और सोच में विश्वास ने उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ने नहीं दिया। 'टारगेट नंबर वन' क्यूबेक के एक कनाडाई ड्रग एडिक्ट एलेन ओलिवियर की सच्ची कहानी पर आधारित है। 1980 के दशक में कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस द्वारा जासूसी साजिश में शामिल होने के आरोप के बाद उन्होंने थाईलैंड की जेल में 8 साल बिताए थे। रॉबी ने कहा, "मुझे लगा कि यह कहानी मुझे सामने लानी ही चाहिए। जिन अभिनेताओं को मैंने स्क्रिप्ट दिखाई उनसे मुझे अच्छी प्रतिक्रिया मिली इसलिए मैं इसके लिए लड़ता रहा। जब मैंने इसकी कहानी सुनी थी तो इसने मुझे हिला दिया था कि कैसे खोजी पत्रकारिता ने इस आदमी की जिंदगी बदल दी जो पुलिस द्वारा सत्ता के दुरुपयोग का शिकार हुआ था। इससे मेरा प्रेस की स्वतंत्रता की शक्ति में विश्वास बढ़ा।" निर्देशक ने आगे रखा, "मुझे पता चला कि कनाडा में ऐसी फिल्में के लिए फंडिंग मिलना सबसे बड़ी समस्या है। मुझे खुशी है कि भारतीय उपमहाद्वीप में इसे व्यापक स्तर पर सराहना मिल रही है।" इस फिल्म में एंटोनी-ओलिवियर पिलोन, जोश हार्टनेट, स्टीफन मैकहेट्टी और जिम गैफिगन हैं। इस फिल्म का भारत में 20 नवंबर को जीप्लेक्स में प्रीमियर हुआ। जीप्लेक्स के शारिक पटेल ने कहा, "'टारगेट नंबर वन' एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है और हम अपने दर्शकों के लिए अच्छी क्वालिटी का कंटेन्ट उपलब्ध कराना चाहते हैं।"

 

Tags: Review , Hollywood , Antoine Olivier Pilon , Josh Hartnett , Jim Gaffigan , Stephen McHattie , Don McKellar , JC MacKenzie , Amanda Crew , Direction , Daniel Roby , Target Number One

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD