Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया, किसी को एक्शन आया पसंद, तो किसी को कहानी लगी कमजोर

Alia Bhatt, Sharvari, Bobby Deol, Anil Kapoor, Bollywood, Review, Alpha, Alpha Review, Alpha Movie Review, Alpha Public Review, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:35 IST

यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी बड़ी फिल्मों के बाद अब उनकी नई फिल्म 'अल्फा' रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आती हैं। वहीं बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन के कैमियो ने भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है।

फिल्म को लेकर आईएनएस से बातचीत में दर्शकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। पहले दर्शक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''फिल्म में ज्यादातर फाइटिंग सीन हैं। फीमेल लीड का कॉन्सेप्ट मुझे काफी यूनिक लगा, क्योंकि इस बार एक्शन फ्रंट पर लड़कियां आगे हैं। मुझे आलिया भट्ट और शरवरी दोनों की एक्टिंग बेहद पसंद आई।

आलिया का अवतार पहले से बिल्कुल अलग और नया दिखा। हां, अगर फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो थोड़ा लंबा होता तो मजा और बढ़ जाता। लेकिन मुझे लगता है कि मेकर्स ने शायद जानबूझकर उनका स्क्रीन टाइम कम रखा, ताकि फोकस आलिया और शरवरी पर बना रहे। मैं फिल्म को 5 में से 3 स्टार दूंगी।'' दूसरे दर्शक ने फिल्म को शुरुआत में काफी बोरिंग बताया।

उन्होंने कहा, ''मुझे शुरुआत में कहानी धीमी लगी और ऐसा महसूस हुआ है कि आगे कुछ खास नहीं होगा। लेकिन जब बॉबी देओल की कहानी को दिखाया जाता है, तो तब बड़ा ट्विस्ट आता है। मेरे लिए बॉबी देओल का पाकिस्तान से जुड़ा सीक्रेट खुलना बिल्कुल अपेक्षित नहीं था। इसने फिल्म को दिलचस्प बना दिया। बॉबी देओल की परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन थी।

दीया मिर्जा को मैंने लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखा है, वह पहली की तरह बेहद खूबसूरत है। वहीं ऋतिक रोशन के कैमियो की बात करें, तो यह बहुत छोटा था और इसे और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता था। मैं फिल्म को 5 में से 4 स्टार दूंगा।'' अन्य दर्शक ने फिल्म के एक्शन और सेकंड हाफ को सबसे मजबूत हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा, ''मुझे फिल्म में फाइटिंग सीन ज्यादा पसंद आए और खासकर आलिया भट्ट और शरवरी का काम शानदार लगा। फिल्म का सेकंड हाफ पहले हाफ की तुलना में ज्यादा रोमांचक था। म्यूजिक भी ठीक था, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता था। मैं फिल्म को 3.5 स्टार दूंगा।'' एक और दर्शक ने फिल्म में बॉबी देओल को सबसे मजबूत विलेन बताया।

उन्होंने कहा, ''बॉबी देओल का किरदार फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाता है। आलिया भट्ट और शरवरी की एक्टिंग भी काफी अलग है। मुझे फिल्म का वह सीन सबसे दिलचस्प लगा जब आलिया और शरवरी, ऋतिक रोशन के किरदार से मिलते हैं। फिल्म का म्यूजिक ज्यादा प्रभावशाली नहीं था, लेकिन फिर भी मैं फिल्म को 5 में से 4 स्टार दूंगा।''

वहीं एक और दर्शक ने फिल्म को एवरेज से थोड़ा बेहतर बताया। उन्होंने कहा, "कहानी अच्छी है लेकिन उसमें गहराई की कमी है। आलिया भट्ट का प्रदर्शन शरवरी से ज्यादा मजबूत था। वहीं ऋतिक रोशन का कैमियो मुझे ठीक-ठाक लगा। मैं फिल्म को 5 में से 3 स्टार दूंगा।" बता दें कि 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

फिल्म को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाता था, लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए अप्रैल 2026 तक कर दिया गया। पर अप्रैल में किसी कारण मेकर्स ने इसे जुलाई में रिलीज करने का फैसला लिया। अब आखिरकार यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

 

Tags: Alia Bhatt , Sharvari , Bobby Deol , Anil Kapoor , Bollywood , Review , Alpha , Alpha Review , Alpha Movie Review , Alpha Public Review , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD