Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

वन मन्त्री राकेश पठानिया ने जाईका परियोजना के त्रैमासिक न्यूजलैटर का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Nov 2020

Last updated on: Nov 10, 2020, 00:00 IST

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री राकेश पठानिया ने आज यहां जापान सहयोग एजेंसी जाईका वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबन्धन और आजीविका सुधार परियोजना के तीसरे त्रैमासिक संवाद पत्र (न्यूज़लैटर) का विमोचन किया। इस त्रैमासिक पत्र के माध्यम से परियोजना के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सांझा की जाती है।इस अवसर पर वन मन्त्री ने कहा कि यह वन विभाग में जाईका की पहली वित्तपोषित वानिकी परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका के संसाधन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह त्रैमासिक संवाद पत्र परियोजना में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने का एक बहुत अच्छा प्रयास है।इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक, जाईका नागेश कुमार गुलेरिया ने बताया कि इस त्रैमासिक पत्र में जाईका परियोजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान किए जा रहे कार्यों व आगामी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है। इस न्यूज़लैटर की प्रतिलिपियां भारत सरकार, जाईका इण्डिया के साथ-साथ वन विभाग के उच्च अधिकारियों, जाईका परियोजना के अन्तर्गत कार्य कर रही 460 वन विकास समितियों, 61 वन परिक्षेत्रों, 18 वन मण्डलों, 7 वन वृतों एवं सम्बन्धित अन्य विभागों को जानकारी हेतु वितरित की जा रही हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं चेयरमैन गवर्निंग बाडी जाईका परियोजना आर.डी. धीमान, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डाॅ. सविता तथा प्रबन्ध निदेशक वन विकास निगम शिमला अजय श्रीवास्तवा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD