Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘जनमंच’ जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वकांक्षी मंच : राकेश पठानिया

11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर किया निपटारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Nov 2020

Last updated on: Nov 08, 2020, 00:00 IST

वन, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज रविवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कृष्ण नगर मेें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ‘जनमंच’ प्रदेश की जनता के लिए सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वकांक्षी मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों के निपटारे की ऐसी व्यवस्था करना है, जिससेे लोगों को सरकारी कार्यालयों को चक्कर न लगाने पडें और उनकी शिकायतों का घरद्वार निपटारा सुनिश्चित हो।राकेश पठानिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान उन्हें घर बैठे उपलब्ध करवाने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ शुरू की है। इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति 1100 नम्बर पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकता है, जिसका एक निश्चित अवधि में सम्बन्धित विभाग द्वारा समाधान किया जाना अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा लोकप्रिय हो चुकी है और जनता की अधिकतर शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो रहा है।  कार्यक्रम में क्षेत्र की 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें सकड़ी, बही, गदियाड़ा, माहलपट्ट, कुंसल, बंदिया, कुदैल, महाकाल, चौबीन, सुनपुर तथा धानग पंचायतों के लोग शामिल रहे।जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 61 मामले प्रेषित हुए जिनमें से 60 मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। शेष सभी समस्याओं का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में यह भी अवगत करवाया गया कि जनमंच से पूर्व की अवधि में 79 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं थीं जिनका निपटारा किया जा चुका है।जनमंच दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 52 और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में करीब 20 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को संबंधित सरकारी योजनाओं बारे जानकारी दी। इस दौरान 30 लोगों के कोविड टेस्ट भी किये गये।वन मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि यह बच्चियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। यह मुहिम लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ प्राकृतिक असंतुलन ठीक करने में सहायक होगी।बैजनाथ के कृष्ण नगर में जनमंच आयोजित करने के लिए कार्यक्रम में लाभान्वित हुए लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने हिमाचल सरकार की घरद्वार पर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं स्थाई समाधान करने की सराहना की और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व प्रदेश सरकार के प्रति भी आभार प्रकट किया।इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, उपायुक्त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन,  सीएमओ गुरूदर्शन गुप्ता, एसडीएम बैजनाथ छवि नांटा, भाजपा जिलाध्यक्ष भीखम कपूर सहित पुलिस व अन्य विभागों के जिला स्तर के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD