Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

उपायुक्त ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया कोविड-19 विशेष जागरूकता अभियान वाहन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 04 Nov 2020

Last updated on: Nov 04, 2020, 00:00 IST

उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने बुधवार को डीसी कार्यालय से कोविड-19 विशेष जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लाउड स्पीकरों से लैस यह वाहन अगले पांच दिनों तक कुल्लू उपमण्डल के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक करेगा। जागरूकता के इस कार्य की जिम्मेवारी एसडीएम डा. अमित गुलेरिया तथा खण्ड विकास अधिकारी डा. जयवंती ठाकुर को सौंपा गया है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का भी सहयोग लिया गया है।अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इस महामारी के कारण अपनी जान तक गवा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक तथा दुखद है और जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोरोना  संक्रमण पर अंकुश लगाया जाए। इसके लिए जन-जन को जागरूक बनाना तथा प्रदेश सरकार की एडवाईजरी व दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाना आवश्यक हो गया है।डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि देखने में आया है कि कोरोना संक्रमण के मामले विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक समारोहों के आयोजन के दौरान हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि विवाह-शादी, उत्सव अथवा देव कार्यों का निष्पादन करते समय इमानदारी के साथ एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों में जहां लोग अधिक संख्या में एकत्र हो रहे हैं और साथ बैठकर जलपान इत्यादि करते हैं, ऐसे स्थलों पर कोविड-19 के नियमों की अनुपालना करने में कठिनाई आ रही है। 

इसके लिए लोगों को स्वयं अपना तथा अपने प्रियजनों का बचाव करने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनमानस से सार्वजनिक समारोहों में भाग लेते समय विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि मास्क को हर समय लगाकर रखें और प्रत्येक दूसरे व्यक्ति से कम से कम छः फुट की दूरी बनाकर बैठें। इसके अलावा, भीड़-भाड़ को बढ़ावा न दें और न ही इसका हिस्सा बनें।उपायुक्त ने कहा कि सावधानी बरतने से निश्चित तौर पर कोरोना से बचा जा सकता है। यह वायरस नाक, मुंह से मानव शरीर में प्रवेश करता है और यदि अच्छे से मास्क पहना हो तो जरूर बचाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि हाथों की सफाई बहुत जरूरी है। हाथों के माध्यम से भी वायरस आपके मुंह व नाक तक आसानी से पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथों की साबुन से सफाई करना जरूरी है और हो सके तो सेनेटाईजर अपने साथ रखें ताकि घरों से बाहर सार्वजनिक समारोहों में आप इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकें।डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि त्योहारों का सीजन है और साथ ही सर्दी का भी मौसम दस्तक दे रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा और अधिक बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि त्यौहार को मनाएं, लेकिन बहुत सी परम्पराओं को सीमित करके। अधिक आवाजाही से बचें और सार्वजनिक तौर पर जलपान अथवा भोजन करने का भी परहेज रखें, तभी कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने यह भी अपील की है कि 65 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों तथा 10 साल से कम आयु के बच्चों को सार्वजनिक समारोहों में जाने से रोकें और घरों में भी उनका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD