बिजनौर सड़क हादसे में 4 की मौत
Web Admin
5 Dariya News
बिजनौर , 31 Oct 2020
Last updated on: Oct 31, 2020, 00:00 IST
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जिले के नहटौर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग बरेली से कलियर रुड़की के लिए जा रहे थे। संभावना जताई है कि स्पीड अधिक होने और अचानक मोड़ आ जाने की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में मरे लोग रवड़ी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली के रहने वाले थे।