Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को 'जंगलराज के युवराज' से किया सावधान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 28 Oct 2020

Last updated on: Oct 28, 2020, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार दौरे के क्रम में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों को 'जंगलराज के युवराज' से सावधान करते हुए सवाल किया कि 'जंगलराज के युवराज' बिहार को आधुनिकता के क्षेत्र में ले जा सकता है क्या? उन्होंने कहा कि जिनका प्रशिक्षण कमीशनखोरी का हो, उनसे बिहार के विकास के लिए सोचा नहीं जा सकता। उनसे बिहार का भला नहीं हो सकता। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए जहां राजग सरकार को बिहार के लिए हितकारी बताया, वहीं विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा, ''बीते डेढ़ दशक में बिहार ने नीतीश जी की अगुवाई में कुशासन से सुशासन की तरफ कदम मजबूती से बढ़ाए हैं। राजग सरकार के प्रयासों के कारण बिहार ने, असुविधा से सुविधा की ओर, अंधेरे से उजाले की ओर, अविश्वास से विश्वास की ओर, अपहरण उद्योग से अवसरों की ओर का एक लंबा सफर तय किया है।''उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। निरंतर विकास के कारण लोगों की आकांक्षा भी बढ़ी है।उन्होंने कहा कि पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना दुर्लभ था, अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और एम्स जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है। पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है।प्रधानमंत्री ने लोगों को ना केवल कोरोना से बचने की अपील की बल्कि बिहार को बीमार बनाने वालों से भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि मास्क लगाकर और दो गज की दूरी रखकर जिस प्रकार कोरोना बीमारी से अपने परिवार को बीमार होने से बचाया जा सकता है, उसी तरह आपका 'एक वोट' बिहार को बीमार बनाने से रोक सकता है।मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा, ''अटल जी कभी कहते थे कि बिहार में बिजली की परिभाषा ये है, कि वो आती कम है और जाती ज्यादा है। लालटेन काल का अंधेरा अब छंट चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिनका प्रशिक्षण कमीशनखोरी का हो, उनसे बिहार के विकास के लिए सोचा नहीं जा सकता। उनसे बिहार का भला नहीं हो सकता। उन्होंने इशारों ही इशारों में बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि कल तक जो सियासी लोग राममंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे, वे अब मजबूरी में तालियां बजा रहे हैं।पीएम ने राजग के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विरोधियों पर भी करारा सियासी हमला बोला।प्रधानमंत्री ने माता सीता को याद करते हुए कहा, ''सदियों की तपस्या के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जो सियासी लोग हमसे तारीख पूछा करते थे वो भी आज मजबूरी में तालियां बजा रहे हैं। आप लोग इसके प्रमुख हकदार हैं।''उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजग जो कहती है वह कर के भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि घोषणा पत्र के हिसाब से आंकलन किया जा रहा है कि सरकार आगे कौन सा कदम उठाएगी।प्रधानमंत्री ने लोगों को 'जंगलराज' लाने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के लेाग ठान चुके हैं कि जंगलराज लाने वाले को फिर से हराएंगें। उन्होंने कहा कि जिनका प्रशिक्षण कमीशनखोरी का है, उससे बिहार का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जो लेाग नौकरी को भी करोड़ों रुपये कमाने का जरिया बना लें, उससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।भाजपा नेता ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकार में रहने वालों का मंत्र रहा है कि पैसा हजम, परियोजना खत्म।प्रधानमंत्री ने कहा, ''उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर ध्यान ही नहीं दिया। मिथिलांचल को जोड़ने वाले कोसी पुल को लेकर क्या क्या हुआ, मेरे से ज्यादा आप जानते हैं।''दरभंगा और पटना की सभा में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ रहे और उन्होंने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की तारीफ करते हुए बिहार में किए गए विकास की चर्चा की।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Narendra Damodardas Modi , Muzaffarpur , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD