Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नौकरी छीनने वाले लोग, आज नौकरी देने की बात कर रहे : जे.पी. नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

औरंगाबाद (बिहार) , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 10 लाख लोगों को रोजगार देने के वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता में रहने पर नौकरी छीनने वाले आज रोजगार देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस दौर में नौकरी करने वाले नौकरी छोड़कर भाग गए थे।औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने महागठबंधन में राजद के वामपंथी दलों के साथ गठबंधन को विध्वंसक बताते हुए कहा कि इन दोनों बिहार में अराजकता ही फैलाई है।उन्होंने कहा कि उजाले के महत्व का पता तब ही चलता है, जब अंधेरे का पता हो। मैं कहना चाहता हूं कि विकास का पता तब ही चलता है जब वह दिन याद हो।भाजपा अध्यक्ष ने खुद को बिहार में रहने की बात कहते हुए कहा कि पहले क्या स्थिति थी बिजली की। बिजली आती नहीं थी कि चली जाती थी। मुश्किल से 24 घंटे में दो घंटे रहती थी। किसानों को डीजल पंप से सिंचाई करना पड़ता था। आज किसानों के लिए अलग फीडर लग रहा है।नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, पहले जब बिहार में कोई चुनावी सभा करता था तो जाति, धर्म की बात होती थी, समाज को बांटने की बात होती थी, लेकिन चुनाव में आज हमारे उम्मीदवार विकास की बात करते हैं, सरकार की उपलब्धियां बताते हैं, ये बदलाव आया है। जब नरेंद्र मोदी आए हैं उन्होंने राजनीति का चाल, चरित्र बदल दिया है। इसे हमें याद रखना होगा।नड्डा ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि पहले देश में एक भी पीपीई किट नहीं बनता था लेकिन आज देश पीपीई किट दूसरे देशों को दे रहा है। आज देश में तीन लाख से ज्यादा वेंटिलेटर है।उन्होंने राजग के प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए कहा, राजद का चरित्र अभी तक नहीं बदला है। मैं व्यक्तिगत रूप से बिहार की मिट्टी को पहचानता हूं और इसीलिए कह सकता हूं कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लिए जरूरी है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Aurangabad , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD