Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पुलिस कमिश्नर ने नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई के दिए आदेश

अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट के अधीन ड्रग तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जांलधर , 28 Oct 2020

Last updated on: Oct 28, 2020, 00:00 IST

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि नशा तस्करों पर नकेल कसी जाए और गैरकानूनी शराब कारोबार या किसी भी तरह की नशा तस्करी पर कड़ी कारवाई की जाए ।इस मीटिंग में पुलिस कमिश्नर के साथ डिप्टी पुलिस कमिश्नर बलकार सिंह, नरेश डोगरा, और अरुण सैनी और सभी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर,शहर के सभी एसएचओ भी मौजूद थे ।यह बैठक ड्रग तस्करों,गैरकानूनी शराब में शामिल तस्करों के खिलाफ कारवाई सुनिश्चित करने और त्यौहारों के मद्देनज़र रक्षा तैयारियों की समीक्षा के बुलाई गई थी।सीपी ने सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह अपने अपने क्षेत्रों में नशे की सप्लाई पर नकेल कसने को यकीनी बनाएं। डीजीपी दिनकर गुप्ता की तरफ से राज्य से नशे को खत्म करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भुल्लर ने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निदेश दिया कि एनडीपीएस एक्ट के अधीन पकड़े गए ड्रग तस्करों की संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ।उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी के लिए जवाबदेह होना पड़ेगा । उन्होंने सभी अधिकारियों को नशे के मामलों में जांच समयबद्ध तरीके से करने का आदेश दिया ।उन्होंने कहा कि अधिकारी नशे के मामलों में अपराधियों की पहचान करें और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चि करें।इस दौरान उन्होंने त्यौहारी सीज़न के मद्देजर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और अधिकारियों से शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंध कड़े करने को कहा। उन्होंने पुलिस टीमों से शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त बढ़ाने के लिए कहा ताकि लोगों को सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी न आए।इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीसीपी वत्सला गुप्ता और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Commissioner of Police Jalandhar , Gurpreet Singh Bhullar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD