Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहले ही इस फॉर्म में आना अच्छा होता : बेन स्टोक्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 26 Oct 2020

Last updated on: Oct 26, 2020, 00:00 IST

बेन स्टोक्स से राजस्थान रॉयल्स को जिस तरह की पारी की जरूरत थी, वह उन्होंने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली और 107 रन की नाबाद शकतीय पारी खेलकर अपनी टीम को आठ विकेट से मैच जिता दिया। स्टोक्स को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, "ईमानदारी से कहूं तो टीम के लिए ऐसी पारी खेलने में समय लगा। मैं दो या तीन मैच पहले इस तरह का फॉर्म चाहता था, जब हम क्वालिफाई करने के लिए किसी अन्य के परिणाम पर निर्भर थे।" उन्होंने कहा, "वापस अपने फॉर्म में आना हमेशा अच्छा होता है। हमें आज इस परिणाम की जरूरत थी। यह एक अच्छी जीत है।" स्टोक्स ने नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंदें खेली और 14 चौके तथा तीन छक्के लगाए। इस प्रयास में स्टोक्स को संजू सैमसन का भी साथ मिला। उन्होंने स्टोक्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी की। सैमसन ने चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आलराउंडर स्टोक्स ने कहा, " मैच से पहले ट्रेनिंग अच्छी हुई थी और उसके बाद भी मेरे पास समय था। अन्य मैचों की तुलना में मैं इस मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरा था। क्रीज पर समय बिताना और मैच को फिनिश करना अच्छा रहा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Mumbai Indians , Ben Stokes , Abu Dhabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD