Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब विधानसभा में पास बिलों पर सुखबीर द्वारा साधी चुप्पी के पीछे कोई बड़ी साजि़श : सुनील जाखड़

केंद्र सरकार अपने अधिकार क्षेत्र को बरतने की बजाय किसानों के हितों को पहल दे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2020

Last updated on: Oct 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा किसान विरोधी केंद्रीय खेती कानूनों से राज्य के कसानों को बचाने के लिए पंजाब विधानसभा में पास किये गए बिलों बारे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की चुप्पी पर प्रश्न चिन्ह लागाते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि यह चुप्पी बड़ी सियासी साजि़श का हिस्सा है और इसके पीछे भाजपा के साथ कोई सियासी साँठ-गाँठ का होना प्रतीत होता है।यहाँ आज पंजाब भवन में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, संसद मैंबर मुहम्मद सदीक, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार कैप्टन सन्दीप संधू और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों की हाजऱी में पत्रकारों को संबोधन करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी किसानी को बचाने और देश के संघीय ढांचे को बनाए रखने के लिए पंजाब विधानसभा में बिल लाकर इतिहास रचा है और कांग्रेस के साथ-साथ दूसरे राज्यों की ग़ैर भाजपा या भाजपा की सहयोगी पार्टियों की सरकारों को भी रास्ता दिखाया है। ये सरकारें भी पंजाब के नक्शे-कदम पर चलते हुए अपनी विधानसभाओं में ऐसे बिल ला सकती हैं।कांग्रेस प्रधान ने ‘आप’ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी ने पहले तो विधानसभा में इन बिलों का खुलकर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भरपूर प्रशंसा की परन्तु बाद में आकर इसके कानूनी आधार पर शोर मचाकर पार्टी के ‘पलटू’ रोग से पीड़त होने का सबूत दिया। 

उन्होंने कहा कि पहले अकाली दल तीन महीने तक इन केंद्रीय खेती बिलों का गुणगान करता रहा और फिर एकदम ‘पलटू’ रोग से पीडि़त होने का सबूत देते हुए इनको काले कानून बताने लग पड़ा। अब अकाली दल की तजऱ् पर ही ‘आप’ भी इसी रोग से पीडि़त हो चुकी है और पहले विधानसभा में बिलों का समर्थन करने के बाद अब इसकी कानूनी ख़ामियाँ निकालने लग पड़ी है।श्री जाखड़ ने कहा कि अकाली दल और ‘आप ’ पंजाब को मंडी घोषित करने का जो शोर मचा रही हैं, उसके साथ किसी और का नहीं, बल्कि पंजाब के छोटे व्यापारियों का नुक्सान होगा क्योंकि यदि हमने पूरे पंजाब को ही मंडी घोषित कर दिया तो गावों में बैठे छोटे दुकानदार और अन्य काम-धंधे करने वाले भी मंडी टैक्स और अन्य कानूनों के घेरे में आ जाएंगे। इस कारण उनको बड़ी आर्थिक चोट पहुंचेगी। पंजाब कांग्रेस की तरफ से पंजाब के बिलों बारे ग्रामीण स्तर पर मुहिम शुरू करने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे मुल्क को एक नयी राह दखायी है क्योंकि यह मुद्दा अकेले पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश का है।

भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप और केंद्रीय मंत्रियों को खेती कानूनों बारे बहस की चुनौती देते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान ने कहा कि मेरे (जाखड़) साथ इन कानूनों के किसान हित संबंधी पहलूओं बारे कभी भी और कहीं भी चर्चा कर सकते हैं। अगर इसमें कोई दिक्कत आती है तो वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस बाबत औपचारिक आमंत्रण भी भिजवा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा में भाजपा के प्रतिनिधि दो सदस्यों के पास पूरे सदन को केंद्रीय कानूनों संबंधी रौशनी डालने का सुनहरी मौका था, जो उन्होंने गंवा लिया और वह पंजाब विधानसभा के विशेष सैशन के बीच में से गैरहाजिऱ होकर उन्होंने पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।

 

Tags: Sunil Jakhar , Punjab Pradesh Congress Committee President , PPCC President , PPCC , Congress , Punjab Congress , Kuljit Singh Nagra , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD