Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

होशियारपुर पुलिस की ओर से बैंक डकैती करने वाला गिरोह काबू, बैंक डकैतियों के तीन मामले सुलझे : नवजोत सिंह माहल

तीन देसी पिस्तौलों, 8 जिंदा कारतूसों सहित तीन खतरनाक आरोपी गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Oct 2020

Last updated on: Oct 20, 2020, 00:00 IST

जिला पुलिस की ओर से इंडियन ओवरसीज बैंक गिलजियां, पंजाब एंड सिंध बैंक भागोवाल व आस-पास के इलाकों में बैंक डकैतियों को अंजाम देने वाले गिरोह को काबू करते हुए तीन देसी पिस्तौल 315 बोर, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, 30 हजार रुपए व थाना आदमपुर के गांव कालरा में यूको बैंक में डकैती के दौरान गार्ड से छिनी दोनाली बरामद की गई।पुलिस की ओर से काबू कि गए आरोपी, जिनका बैकराउंड अलग-अलग जुर्मों से जुड़ी हुई है कि पहचान सुनील दत्त निवासी घुगियाल थाना हरियावा जिला होशियारपुर, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी कोठे प्रेम नगर, हरियाना व बलविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी कोठे प्रेम नगर के तौर पर हुई है।इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इन आरोपियों के दो साथी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता निवासी हरियाना व गुरविंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी लुडियाणी थाना दसूहा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इन बैंक डकैतियों को हल करने के लिए एस.पी(जांच) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने बड़ी सूझबूझ व योजनाबद्ध ढंग से यह मसले हल करते हुए आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि माडल टाउन थाने के इंस्पेक्टर करनैल सिंह, थाना सिटी के इंस्पैक्टर गोबिंदर कुमार व सी.आई.ए. के इंस्पैक्टर शिव कुमार पर आधारित टीमों की ओर से अलग-अलग इलाकों में सी.सी.टी.वी फुटेज, अपराधिक किस्म, जमानत पर आए व्यक्तियों के आपराधिक बैकराउंड खंगालने व गुप्तचरों की मदद से बीते दिन 19 अक्टूबर रात करीब 11 बजे गांव खाखली से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ धारा 392/ 394/ 395 व असला एक्ट की धारा 25/ 27/ 54/ 59 के अंतर्गत थाना हरियाना में मुकद्दमा नंबर 154 तिथि 19-10-2020 दर्ज किया गया।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि इन आरोपियों के खिलाफ भी संगीन जुर्मों के अंतर्गत मुकद्दमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनकी ओर से टांडा के गांव गिलजियां में 27 जुलाई को व थाना सदर के गांव भागोवाल में 4 सितंबर को बैंक डकैती की गई थी, जिसके बाद 15 अक्टूबर को थाना आदमपुर के गांव कालरा में बैंक डकैती की गई व उनकी ओर से प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल स्पलैंडर व एक स्कूटी माइस्ट्रो भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि सतपाल सिंह उर्फ सत्ता जो कि वारदात करने के बाद अपने हथियार बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के पास रखता था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की ओर से गुरदासपुर के थाना काहनूवाल के गांव भैणी मियां खां में बैंक लूटने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए उनकी ओर से रैकी भी की गई व अब योजना को अंजाम देना था। बरामद हुई स्कूटरी जो कि सतनाम सिंह उर्फ सत्ता ने खरीदी थी व उसकी आर.सी जाली दस्तावेज तैयार कर किसी के नाम पर बनाए गए थे ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal , Hoshiarpur Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD