Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हैदराबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10 हजार रुपये देने का ऐलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 19 Oct 2020

Last updated on: Oct 19, 2020, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को हैदराबाद और उसके आसपास बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक घर को तत्काल सहायता राशि के रूप में 10,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बारिश और बाढ़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए सभी घरों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों में रहने वाले लोगों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "हैदराबाद में इतनी भारी बारिश देखी गई है, जो कि पिछले 100 वर्षों में नहीं देखी गई थी। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से निचले इलाकों की झुग्गियों में रहने वाले लोगों, विशेषकर गरीबों को बहुत नुकसान हुआ है। सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी उनकी मदद करने की है। इसलिए, हमने निचले इलाकों में रहने वाले गरीबों के प्रत्येक प्रभावित घरों में 10,000 रुपये की मदद देने का फैसला किया है।" गरीबों की मदद के लिए सरकार नगर निगम प्रशासन विभाग को तुरंत 550 करोड़ रुपये जारी कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, वित्त विभाग ने विभाग को 550 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख मुआवजे की घोषणा की थी। 13 अक्टूबर से राज्य में भारी बारिश और बाढ़ ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की सीमा में 33 सहित कुल 70 लोगों की जान ले ली है। मुख्यमंत्री राव, जिन्हें केसीआर के तौर पर भी जाना जाता है, उन्होंने हैदराबाद में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है, जो भारी बारिश और बाढ़ की वजह से काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल मालकजगिरि जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे मंगलवार से गरीबों को राशि वितरित करने के लिए टीमों को भेजें। मुख्य सचिव सोमेश कुमार को 200 से 250 टीमों की स्थापना करके वित्तीय सहायता वितरण कार्यक्रम की निगरानी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही राव ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर सभी सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो जाए। उन्होंने हैदराबाद में सभी मंत्रियों, विधायकों, नगरसेवकों, महापौर और उपमहापौर से कहा कि वे गरीबों की मदद करने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों की किसी भी संख्या तक मदद पहुंचाने के लिए तैयार है, भले ही उनकी संख्या लाखों में हो। इसलिए, प्रभावित परिवारों के विवरण को सहायता प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाया जाना चाहिए। केसीआर ने टीआरएस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी राहत गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि अधिक से अधिक गरीबों को मदद मिल सके।

 

Tags: Weather , Hyderabad , Greater Hyderabad Municipal Corporation , GHMC , National Disaster Response Force , NDRF , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD