Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

कमिश्नरेट पुलिस का नशों के खिलाफ अभियान जारी, लुधियाना से नशीली दवाओं की खेप बरामद

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 2.01 करोड़ रूपए की नशीली दवाईयां पकड़ीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Oct 2020

Last updated on: Oct 19, 2020, 00:00 IST

14 अक्तूबर को 27000 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किए गए लुधियाना के रहने वाले दो लोगों से पूछताछ में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत पुलिस ने 2.01 करोड़ रूपए कीमत की नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। यह बरामदगी लुधियाना के भीड़-भाड़ वाले चेत सिंह नगर इलाके में 14 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद हुई है।जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने 1 करोड़ रूपए कीमत की दवाइयां भी बरामद कीं हैं, जिसमें लुधियाना ड्रग डिपार्टमेंट की भी सहायता ली गई है।तीसरे आरोपी की पहचान विकास बंसल के रूप में हुई है, जोकि पुलिस को वांछित है।विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसीपी (क्राइम अगेंस्ट वूमन) धर्मपाल, सीआईए इंचार्ज अश्विनी कुमार थाना नंबर आठ के एसएचओ कमलजीत सिंह की एक टीम ने लुधियाना के चेत सिंह नगर में 17 अक्टूबर की रात को आरोपी पियूष की निशानदेही पर रेड की थी, जो कि 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।उन्होंने बताया कि इलाका पार्षद की मौजूदगी में घर के चार कमरों को सील किया गया।अगली सुबह पुलिस डिपार्टमेंट ने लुधियाना के ड्रग विभाग को सूचित किया जिसके बाद जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी कुलविंदर सिंह ड्रग इंस्पेक्टर रूप प्रीत कौर संदीप कौशिक अमित लखन पाल रविंद्र कुमार और गुरप्रीत सिंह सोढ़ी मौके पर पहुंचे।गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने इलाका पार्षद आरोपी विकास बंसल के एक रिश्तेदार की मौजूदगी में चारों कमरों की तलाशी ली जहां कमरे में रखे हुए ढेरों बक्से बरामद हुए।उन्होंने बताया कि पुलिस ने 4.65 लाख बुपरीनारफिन, 3.61 लाख ट्रामाडोल गोलियां, 58000 एलपराजोलम, 4.19 लाख कलोनाजैपम,1.17 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल व 1149 कोडिन सिरप, जो कि कुल 13.04 लाख गोलियां, 1.17 लाख कैप्सूल, 1149 बोतलें हैं, की कीमत 2.01 करोड़ रूपए है बरामद की हैं।उन्होंने  बताया कि इसके अलावा ड्रग विभाग ने 11.49 लाख गोलियां 10000 टीके और 6000 सिरप ड्रग व कॉस्मेटिक एक्ट के तहत जब्त किए हैं।उन्होंने बताया की यह भारी रिकवरी क्षेत्र में नशीली दवाइयों की सप्लाई की कमर तोड़ने में सहायक साबित होगी।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के जखीरे का सोर्स और भगोड़े आरोपी विकास बंसल गिरफ्तारी के लिए अगली कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की यह मुहिम ऐसे ही जारी रहेगी जब तक पंजाब नशा मुक्त नहीं बनता।

 

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Commissioner of Police Jalandhar , Gurpreet Singh Bhullar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD