Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मंडी बोर्ड के सचिव द्वारा पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिलों की मंडियों का दौरा

बनूड़, लालड़ू, राजपुरा, पटियाला और सरहिन्द मंडियों का दौरा करके खरीद कार्यों का लिया जायज़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2020

Last updated on: Oct 07, 2020, 00:00 IST

राज्य की मंडियों में धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिए मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिलों की मंडियों का दौरा करके किसानों, आढ़तियों और अन्य भाईवालों के साथ धान की खरीद सम्बन्धी प्रगति का जायज़ा लिया।श्री भगत ने आज पटियाला, राजपुरा, बनूड़, सरहिन्द और लालड़ू की मंडियों का दौरा किया।अपने दौरे के मौके पर सचिव ने मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा किसानों और आढ़तियों के साथ बातचीत करके मंडियों में चल रहे निर्विघ्न खरीद कार्यों पर संतोष ज़ाहिर किया। उन्होंने भरोसा दिया कि राज्य सरकार इन कठिन समय में किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।मंडी बोर्ड के सचिव ने आगे बताया कि कोविड के मद्देनजऱ इस बार मंडियों की संख्या दोगुनी  कर राज्य में लगभग 4000 मंडियों बनाईं गई हैं जिससे किसानों को फ़सल लाने के लिए किसी तरह की मुश्किल पेश न आए। उन्होंने बताया कि धान की क्रमवार खरीद के मद्देनजऱ किसानों को आढ़तियों के द्वारा अब तक 5 लाख पास जारी किये जा चुके हैं और राज्य की मंडियों में 15.50 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी जा चुकी है।अधिक नमी वाले धान की फ़सल मंडी में लाने पर खरीदने में देरी होने के सम्बन्ध में सचिव ने किसानों को निर्धारित नमी वाला सुखा धान की फ़सल ही मंडियों में लाने की अपील की है जिससे फ़सल की तुरंत खरीद को यकीनी बनाया जा सके।

कोरोनावायरस के मद्देनजऱ उठाये जा रहे एहतियादी कदमों संबंधी विस्तार में बताते हुये सचिव ने कहा कि राज्य के सभी खरीद केन्द्रों में उचित मात्रा में मास्क, सैनीटाईजऱ के अलावा हाथ धोने के लिए उचित सहूलतें मुहैया करवाई गई हैं। स्वास्थ्य प्रोटोकोल ख़ास तौर पर सामाजिक दूरी की सख्ती से पालना की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये श्री भगत ने सभी पक्षों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इसको अपनाने की अपील की।धान की पराली जलाने की गंभीर समस्या पर मंडी बोर्ड के सचिव ने किसानों को कोविड के मौजूदा हालात में पराली को आग न लाने की अपील की है क्योंकि पराली का धुआँ कोविड के मरीजों के लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए पराली का निपटारा करने के लिए कम्बाईनें पर सुपर एस.एम.एस. लगाने, चौपर आदि जैसी मशीनरी का प्रयोग किया जाना चाहिए जिसके लिए राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है।धान की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की वचनबद्धता को दोहराते हुये उन्होंने कहा कि धान की खरीद 30 नवंबर तक जारी रहेगी जिससे किसान बिना किसी दिक्कत से अपनी उपज मंडियों में ला सकें।श्री भगत ने बताया कि यदि किसी पक्ष को खरीद कार्यों से सम्बन्धित कोई भी मुश्किल पेश आती है तो वह सम्बन्धित मार्केट कमेटियों और मंडी बोर्ड के मोहाली स्थित हैडक्वाटर में शिकायतों के निवारण करने के लिए स्थापित किये स्टेट कंट्रोल रूम के साथ संपर्क कायम कर सकता है।सचिव ने पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके खरीद कार्यों का जायज़ा लिया।

 

Tags: Punjab Admin , Secretary Mandi Board , Punjab Mandi Board , Ravi Bhagat , Patiala , Fatehgarh Sahib , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD