Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

निकोलस पूरन की फील्डिंग पर बोले सचिन तेंदुलकर, ऐसी फील्डिंग पहले नहीं देखी

Listen to this article

5 Dariya News

शारजाह , 28 Sep 2020

Last updated on: Sep 28, 2020, 00:00 IST

 महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन की बेहतरीन फील्डिंग की तारीफ की है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को चार विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान इस मैच में निकोलस पूरन ने एक शानदार बचाव किया जिस पर सचिन की वाहवाही भी उन्हें मिल रही है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुरुगन अश्विन की गेंद पर पुल शॉट खेला। डीप मिडविकेट पर खड़े पूरन ने फुल डाइव मारी और बाउंड्री के उस पार पहुंच गई गेंद को हवा में ही कैच कर उसे बाहर कर दिया। इस दौरान वह पूरी तरह हवा में ही थे। उन्होंने हवा में ही कैच पकड़ा और हवा में ही रहते गेंद को बाहर मैदान के अंदर फेंक दिया। यह सब बस कुछ ही सेकेंड्स में हुआ। सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने अपने जिंदगी में जितने सेव देखे हैं उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ है।"सचिन के इस ट्वीट पर किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने लिखा, "जब क्रिकेट के भगवान यह बात कहते हैं तो इसमें कोई सवाल नहीं हैं कि यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ सेव है।" उन्होंने लिखा, "निकोलस पूरन ने शानदार काम किया। उन्होंने पंजाब के बाकी फील्डरों को भी प्रेरित किया कि वह बेहतरीन फील्डिंग करें।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , #RRvKXIP #HallaBol #RoyalsFamily #Dream11IPL , Sanju Samson , Rahul Tewatia , Steve Smith , Mayank Agarwal , KL Rahul , Rajasthan Royals , Kings XI Punjab , Sharjah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD