Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

राजग में समन्वय है और नीति स्पष्ट है : रविशंकर प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Sep 2020

Last updated on: Sep 26, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में समन्वय है। विकास की नीति स्पष्ट है और नेता सामने हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग फिर से विधानसभा चुनाव में राजग को आशीर्वाद देंगे।भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजग में नीति स्पष्ट है और नेता सामने हैं, लेकिन दूसरी तरफ नेता के बारे में स्पष्टता नहीं है और गठबंधन से निकलने की तैयारी है।केंद्रीय मंत्री ने राजद के शहर में लगे एक पोस्टर पर केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर होने पर बिना किसी के नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिर दो पूर्व मुख्यमंत्री क्यों नहीं दिख रहे हैं।उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "अपनी विरासत से शर्मिंदगी क्यों है? अपनी विरासत को छिपाने की जरूरत क्यों आ पड़ी?"प्रसाद ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग फिर से विधानसभा चुनाव में राजग को आशीर्वाद देंगे। लोगों ने भाजपा-जदयू सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को देखा है। उन्होंने यह भी देखा है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति प्रेम जमीन पर आया है।"उन्होंने कहा, "हम लोग यह नहीं कह रहे हैं कि सबकुछ कर दिया, लेकिन नीतीश की अगुवाई में सुशील मोदी के साथ बिहार की जनता ने विकास को देखा है।"उन्होंने राजग में किसी प्रकार के मतभेद को इंकार करते हुए कहा कि राजग मिलकर चुनाव लड़ेगा, जिसको जो परेशानी होगी उसे भी सुलझा लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी हमारे साथ है और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD