Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

घर-घर रोजगार स्कीम: जालंधर व होशियारपुर के अस्पतालों में 193 नौजवानों को मिला रोजगार: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने चुने गए उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र के लिए लगेगा एक और विशेष रोजगार मेला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Sep 2020

Last updated on: Sep 17, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन ने जालंधर व होशियारपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे अलग-अलग प्रसिद्ध अस्पतालों में 193 नौजवानों को मैडिकल व पैरा मैडिकल के क्षेत्र में नौकरी दिलवाई, जिनमें डाक्टर, स्टाफ नर्सें, लैब टैक्नीशियन, वार्ड अटेंडेंट आदि शामिल हैं।स्थानीय जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में लगे इस तरह के तीसरे रोजगार मेले में 300 से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें 3 डाक्टर, 150 स्टाफ नर्सें, 40 लैब टैक्नीशियन, वार्ड अटेंडेंट, एंबुलेंस ड्राइवर, कंप्यूटर आपरेटर आदि को अच्छा वेतन पैकेज सहित मौके पर ही नियुक्ति पत्र दे दिए गए।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने मौके पर जाकर चुने गए कुछ उम्मीदवारों को निजी तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मैडिकल व पैरा मैडिकल स्टाफ से संबंधित बेरोजगारों के लिए जल्द ही एक और विशेष रोजगार मेला लगाया जाएगा, जिसका संबंधित नौजवानों को भरपूर लाभ लेना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर से बातचीत करते हुए चुने गए उम्मीदवारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन के इस प्रयास के लिए वे उनके आभारी है, जिसके चलते उनको एक ही स्थान पर अलग-अलग अस्पतालों की ओर से जरुरत अनुसार चुन लिया गया है।अपनीत रियात ने रोजगार मेले की जानकारी देते हुए बताया कि आज दोनों जिलों के 19 अस्पतालों की ओर से नौजवानों का चुनाव किया गया। 

उन्होंने बताया कि घर-घर रोजगार स्कीम के अंतर्गत यह मेला इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के सहयोग से लगाया गया था, जिसकी कामयाबी के लिए आई.एम.ए. के प्रधान हरीश बसी का सहयोग प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले के दौरान अस्पतालों की ओर से उम्मीदवारों की इंटरव्यू के बाद मौके पर ही चुनाव कर लिया गया व चुनी गई स्टाफ नर्सों में जी.एन.एम, बी.एस.सी व एम.एस.सी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त नर्से भी शामिल हैं।मैडिकल व पैरा मैडिकल से संबंधित बेरोजगार नौजवानों को आह्वान करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह नौजवान जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही करवाए जा रहे रोजगार मेले में शिरकत कर अलग-अलग प्रसिद्ध अस्पतालों में अपनी पसंद की नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं।जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के अधिकारी कर्म चंद, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व उनकी पूरी टीम को इस कामयाब मेले के लिए डिप्टी कमिश्नर ने बधाई देते हुए कहा कि कोरोना महांमारी के बावजूद ब्यूरो बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए दिन-रात सख्त मेहनत कर रहा है, जो कि काबिले तारीफ है।आज के मेले के दौरान शामिल अस्पतालों में आई.वी.वाई, शिवम, आर.आर.एम. सैंटर, अमन अस्पताल, यूनिवर्सल अस्पताल, जे.जे. बच्चों का अस्पताल, रविंदरा नर्सिंग होम, नारद अस्पताल, गुलाटी अस्पताल व जालंधर के अस्पतालों में कैपिटोल, पटेल, सर्वोदया, एन.एच.एम, जौहल, टैगोर, आक्सफोर्ड, वासल व एलटिस शामिल थे।वर्णनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से कुछ दिन पहले अस्पतालों की जरुरत के मुताबिक 52 स्टाफ नर्सों को नौकरी दिलाई गई थी।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Ghar Ghar Rozgar Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD