Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हमने अपने मौजूदा परिस्थिति को कबूल कर लिया है : विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 17 Sep 2020

Last updated on: Sep 17, 2020, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा है कि खिलाड़ियों ने बायो सिक्योर बबल से सामंजस्य बैठ लिया है क्योंकि उन्होंने कोविड-19 के कारण पैदा हुई नई परिस्थिति को समझ लिया है जिसके कारण वह अनिश्चित समय में क्रिकेट खेल रहे हैं। कोहली ने कहा कि आईपीएल का आने वाला सीजन पूरे विश्व के दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा और इससे खिलाड़ी खाली स्टेडियमों में खेलने के बाद भी प्रेरित रहेंगे।कोविड-19 के कारण ही आईपीएल का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से 19 सितंबर को होगा।कोहली ने कोविड हीरोज के लिए आयोजित किए गए वेबीनार में कहा, "हम सभी ने अपने आस-पास की स्थिति को कबूल कर लिया है। यह तब नहीं होता जब हमारे पास कई सारे विकल्प होते, जैसे कि मैं कॉफी पीने जा सकता.. पूरे दिन वो कर सकता जो करना चाहता। चीजों को कबूल करना सबसे बड़ा बदलाव है जो मैंने महसूस किया है।"कोहली ने कहा, "बायो बबल में रहने पर पहली बार हमने यह बात कही थी कि हमारे पास जो चीजें हैं हमें उनके लिए खुश होना चाहिए। हमने मान लिया था कि हमें यह करने की जरूरत है।"कप्तान ने कहा, "हम बायो बबल का हिस्सा थे और यह ऐसी चीज है जिसका हम पालन कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमने चीजों को कबूल कर लिया है इसलिए हम अब हम आराम से हैं। मैंने यहां लोगों को बुरा मानते या दुखी होते नहीं देखा.. यहां हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है।"कोहली ने कहा कि यूएई में ट्रेनिंग कर और कुछ प्रैक्टिस मैच खेलकर टीम को खाली स्टेडियम में खेलने का एहसास हुआ है।उन्होंने कहा, "हम सभी ने खाली स्टेडियमों में खेलने के बारे में सोचा। जाहिर सी बात है कि यह अलग एहसास होने वाला है लेकिन कुछ अभ्यास सत्र और अभ्यास मैचों से इस भावना में बदलाव आया है।"31 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, "अंत में आप समझते हो कि आप क्रिकेट क्यों खेल रहे हो और इससे प्यार के कारण खेलना शुरू कर देते हो। अब आपके पास अपने प्यार का प्रतिनिधित्व करने का मौका है। पूरा विश्व देख रहा है और यह कई लोगों के लिए खुशी लेकर आएगा। बाकी की बाहरी चीजें मायने नहीं रखतीं। दर्शक किसी भी खेल का अहम हिस्सा होते हैं लेकिन यहां नहीं होंगे।"उन्होंने कहा, "दर्शक जब आपको देख रहे होते हैं तो आपके सफर का हिस्सा होते हैं। हमारे पास कई लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का मौका है इसलिए मैं कह सकता हूं कि हमारी उर्जा और जुनून में कमी नहीं आनी चाहिए। यह जो हो रहा है इसके पीछ बड़ी वजह है और हमें इसके प्रति वफादार रहना होगा।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD